एसआईआर के खिलाफ विपक्षी सांसदों ने संसद भवन परिसर में प्रदर्शन किया

Ads

एसआईआर के खिलाफ विपक्षी सांसदों ने संसद भवन परिसर में प्रदर्शन किया

  •  
  • Publish Date - August 5, 2025 / 11:22 AM IST,
    Updated On - August 5, 2025 / 11:22 AM IST

नयी दिल्ली, पांच अगस्त (भाषा) विपक्षी गठबंधन ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस’ (इंडिया) के कई घटक दलों के सांसदों ने बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) का विरोध करते हुए मंगलवार को संसद भवन परिसर में प्रदर्शन किया।

संसद के ‘मकर द्वार’ के निकट आयोजित इस विरोध प्रदर्शन में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा और समाजवादी पार्टी, तृणमूल कांग्रेस, द्रमुक और कई अन्य दलों के सांसद शामिल हुए।

विपक्षी सांसदों ने एक बड़ा बैनर भी ले रखा था, जिस पर ‘हमारा वोट, हमारा अधिकार, हमारी लड़ाई’ लिखा हुआ था। उन्होंने ‘एसआईआर वापस लो’ के नारे लगाए। उनकी मांग है कि इस विषय पर संसद में विशेष चर्चा होनी चाहिए।

विपक्षी दलों के नेताओं ने संसद भवन परिसर में बैठक कर मानसून सत्र में आगे की रणनीति पर चर्चा भी की।

भाषा हक

हक मनीषा

मनीषा