ऑर्डर-ऑर्डर! अब इस अभिनेत्री के लिए आया कोर्ट से आदेश, इस दिन होगी पेशी, जानें क्या है मामला
Jacqueline to appear in court on September 26 : नई दिल्ली – श्रीलंकन ब्यूटी क्वीन जैकलीन फर्नांडीज जो बॉलीवुड की एक मशहूर अभिनेत्री है। वह अब मश्किलों में घिरती जा रही है। बॉलीवुड में अपनी अलग पहचान बनाने वाली अदाकारा को कोर्ट में हाजिर होने का आदेश आ गया है। दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने प्रवर्तन निदेशालय के पूरक आरोप पत्र पर संज्ञान लेते हुए बालीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज को 26 सितंबर को कोर्ट में पेश होने का आदेश दिया। वहीं 12 सितंबर को दिल्ली पुलिस भी अभिनेत्री से पूछताछ करेगी। मामला सुकेश चंद्रशेखर द्वारा 200 करोड़ रुपए की ठगी से जुड़ा हुआ है।
Jacqueline to appear in court on September 26 : प्रवर्तन निदेशालय की ओर से दायर चार्जशीट पर पटियाला हाईकोर्ट ने संज्ञान लिया है। बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडीज एक्ट्रेस को 26 सितंबर को पेश होने के लिए कोर्ट ने समन जारी किया है। ईडी ने जैकलीन फर्नांडीस को सुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ रुपये के जबरन वसूली मामले की चार्जशीट में आरोपी बनाया था। ईडी ने दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट में फिल्म एक्ट्रेस के खिलाफ सप्लीमेंट्री चार्जशीट दायर की थी। जानकारी के मुताबिक यह चार्जशीट प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट यानी पीएमएलए के तहत दायर की गई थी। कुछ समय पहले कोर्ट ने जैकलीन की करीब 7 करोड 12 लाख रुपये की एफडी ईडी ईडी ने अटैच की थी। अभिनेत्री पर ये भी आरोप है कि जैकलीन ने चंद्रशेखर से 10 करोड़ रुपये के महंगे गिफ्ट्स भी लिए हैं। पिछले साल दिसंबर में इस मामले में पहली चार्जशीट अतिरिक्त सेशन जज प्रवीण सिंह की अदालत में दायर की गई थी।
Jacqueline to appear in court on September 26 : आपकी जानकारी के लिए बता दूं कि जैकलीन फर्नांडिस और सुकेश चंद्रशेखर का अफेयर था। दोनों की कई इंटीमेट तस्वीरें भी लीक हुई है। वहीं सुकेश चंद्रशेखर ने भी अपने लेटर में स्वीकार किया है कि वह जैकलीन फर्नांडिस को डेट कर रहे थे। सुकेश चंद्रशेखर जैकलीन फर्नांडिस को किस करते भी नजर आए है। जैकलीन को ईडी ने हवाला मामले के कारण देश छोड़ने पर भी रोक लगा रखी है। इसके अलावा वह जैकलीन को सुकेश द्वारा मिले उपहार भी जब्त कर चुका है।
IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें

Facebook


