‘ओरिस इंफ्रास्ट्रक्चर’ के प्रबंध निदेशक अमित गुप्ता धोखाधड़ी के मामले में गिरफ्तार

Ads

'ओरिस इंफ्रास्ट्रक्चर' के प्रबंध निदेशक अमित गुप्ता धोखाधड़ी के मामले में गिरफ्तार

  •  
  • Publish Date - August 23, 2026 / 11:35 PM IST,
    Updated On - August 23, 2026 / 11:35 PM IST

गुरुग्राम, 23 अगस्त (भाषा) ‘ओरिस इंफ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड’ के प्रबंध निदेशक अमित गुप्ता को मुंबई पुलिस ने ‘गोदरेज प्रॉपर्टीज लिमिटेड’ की शिकायत पर दर्ज मामले के सिलसिले में गिरफ्तार किया है। इसमें धोखाधड़ी, जालसाजी, आपराधिक विश्वासघात और आपराधिक साजिश के आरोप लगाए गए हैं। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।

यह मामला गुरुग्राम के सेक्टर-85 स्थित ‘गोदरेज एयर’ परियोजना से जुड़ा है, जिसमें ‘गोदरेज प्रॉपर्टीज’ और ‘ओरिस’ साझेदार थे।

एक अधिकारी ने बताया कि मुंबई पुलिस ने 17 मार्च को विक्रोली थाने में दर्ज प्राथमिकी संख्या 0183/2026 के सिलसिले में गुप्ता को अमृतसर से गिरफ्तार किया। उन्हें 27 अगस्त तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है।

प्राथमिकी में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की जालसाजी, धोखाधड़ी, आपराधिक विश्वासघात, फर्जी दस्तावेजों के इस्तेमाल और आपराधिक साजिश से जुड़ी विभिन्न धाराएं लगाई गई हैं।

भाषा

शुभम सुरेश

सुरेश