HIGHLIGHTS
- तीन मार्च को आस्कर पुरस्कार समारोह का आगाज
- स्टार मूवीज पर भी इसका सीधा प्रसारण
- वैश्विक सिनेमा की बेहतरीन उपलब्धियों का जश्न मनाया जाएगा
नयी दिल्ली: Oscar award on Jio Hotstar, भारत में ओटीटी मंच ‘जियो हॉटस्टार’ पर अकादमी पुरस्कार समारोह के 97वें संस्करण का सीधा प्रसारण किया जाएगा। लॉस एंजिलिस में ओवेशन हॉलीवुड के डॉल्बी थिएटर में तीन मार्च को आस्कर पुरस्कार समारोह का आगाज होगा और स्टार मूवीज पर भी इसका सीधा प्रसारण किया जाएगा।
एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया, ‘‘देश भर के दर्शक मनोरंजन जगत की सबसे प्रतिष्ठित रात को वास्तविक समय में देख सकते हैं, जिसमें वैश्विक सिनेमा की बेहतरीन उपलब्धियों का जश्न मनाया जाएगा। समारोह का सीधा प्रसारण जियो हॉटस्टार पर भी उपलब्ध रहेगा।’’ कॉमेडियन, लेखक और पूर्व ‘लेट-नाइट होस्ट’ कॉनन ओ’ब्रायन 97वें अकादमी पुरस्कार की मेजबानी करेंगे।
read more: CG Congress Emergency Meeting: प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में बुलाई गई आपात बैठक, PCC चीफ और नेता प्रतिपक्ष समेत सभी बड़े कांग्रेस नेता मौजूद
read more: Viral video: बुलेट बाइक से पटाखा फोड़ने से रोकना परिवार को पड़ा भारी, घर में घुसकर लाठी-डंडों से मारपीट
ऑस्कर 2025 का प्रसारण भारत में कहां देखा जा सकता है?
ऑस्कर 2025 का सीधा प्रसारण भारत में जियो हॉटस्टार और स्टार मूवीज चैनल पर किया जाएगा।
ऑस्कर 2025 कब और कहां आयोजित होगा?
यह समारोह 3 मार्च 2025 को लॉस एंजिलिस के डॉल्बी थिएटर, ओवेशन हॉलीवुड में आयोजित किया जाएगा।
इस साल ऑस्कर की मेजबानी कौन करेगा?
प्रसिद्ध कॉमेडियन, लेखक और पूर्व ‘लेट-नाइट होस्ट’ कॉनन ओ'ब्रायन इस साल ऑस्कर की मेजबानी करेंगे।
क्या ऑस्कर अवॉर्ड्स को मुफ्त में देखा जा सकता है?
जियो हॉटस्टार पर इसके प्रसारण की पुष्टि हुई है, लेकिन यह सब्सक्रिप्शन आधारित होगा या नहीं, इसकी जानकारी जियो हॉटस्टार की आधिकारिक घोषणा पर निर्भर करेगी।