OTT Platforms Blocked: नहीं नजर आएंगे ‘कोयल प्लेप्रो’ और ‘जुगनू’ जैसे OTT प्लेटफॉर्म.. मोदी सरकार ने किया पूरी तरह बैन, वजह जानकर रह जायेंगे हैरान

Ads

OTT Platforms Banned in India: अश्लील सामग्री प्रसारण पर मोदी सरकार सख्त, पांच ओटीटी प्लेटफॉर्म पूरी तरह बैन, आईटी एक्ट 69A के तहत कार्रवाई।

  •  
  • Publish Date - February 25, 2026 / 06:50 AM IST,
    Updated On - February 25, 2026 / 06:57 AM IST

OTT Platforms Banned in India || Image- Symbolic (Canva)

HIGHLIGHTS
  • पांच OTT प्लेटफॉर्म पर पूर्ण प्रतिबंध
  • आईटी एक्ट 69A के तहत कार्रवाई
  • अश्लील सामग्री प्रसारण पर सख्ती

नई दिल्ली: केन्द्र सरकार ने अश्लील सामग्री प्रसारित करने के आरोप में पांच ओटीटी प्लेटफॉर्म पर मंगलवार को प्रतिबंध लगा दिया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। (OTT Platforms Blocked in India) अधिकारियों ने बताया कि सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने उचित प्रक्रिया का पालन करते हुए ‘मूडएक्सवीआईपी’, ‘कोयल प्लेप्रो’, ‘डिजी मूवीप्लेक्स’, ‘फील’ और ‘जुगनू’ पर रोक लगा दी है।

जानें किन नियमों के तहत हुई कार्रवाई

इस प्रक्रिया के तहत, सरकार सूचना प्रौद्योगिकी नियम 2021 और अश्लीलता विरोधी कानूनों के तहत इंटरनेट सेवा प्रदाताओं को ओटीटी प्लेटफॉर्म तक पहुंच को अवरुद्ध करने का निर्देश देती है। इन नियमों का उद्देश्य सार्वजनिक शालीनता बनाए रखना, राष्ट्रीय हितों की रक्षा करना और डिजिटल प्लेटफार्म पर नैतिक पत्रकारिता प्रथाओं को लागू करना है।

परोस रहे थे अश्लील सामग्री

यह कार्रवाई सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम, 2000 की धारा 69ए के अनुरूप है, (OTT Platforms Blocked in India) जो सरकार को विभिन्न कारणों से ऑनलाइन सामग्री पर रोक लगाने का अधिकार देती है।

इन्हें भी पढ़ें:-

Q1. किन ओटीटी प्लेटफॉर्म पर सरकार ने प्रतिबंध लगाया है?

उत्तर: मूडएक्सवीआईपी, कोयल प्लेप्रो, डिजी मूवीप्लेक्स, फील और जुगनू पर प्रतिबंध लगा।

Q2. किस कानून के तहत यह कार्रवाई की गई?

उत्तर: सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम 2000 की धारा 69ए के तहत कार्रवाई हुई।

Q3. सरकार ने प्रतिबंध लगाने का मुख्य कारण क्या बताया?

उत्तर: अश्लील सामग्री प्रसारण और सार्वजनिक शालीनता बनाए रखना मुख्य कारण बताया।