शह मात The Big Debate: भड़काऊ भाषण वाला खेल… आरोपों में कितना तेल? महापंचायत को लेकर शुरू हुआ सियासी घमासान

Ads

शह मात The Big Debate: लोेकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के भोपाल दौरे को लेकर एमपी में सियासी घमासान छिड़ा है।

  •  
  • Publish Date - February 24, 2026 / 11:20 PM IST,
    Updated On - February 24, 2026 / 11:21 PM IST

शह मात The Big Debate/Image Credit: IBC24.in

HIGHLIGHTS
  • राहुल गांधी के भोपाल दौरे को लेकर एमपी में सियासी घमासान छिड़ा है।
  • राहुल गांधी - भारत अमेरिका ट्रेड डील के विरोध में भोपाल आए।
  • ट्रेड डील के देशव्यापी विरोध की पहली रैली एमपी में हुई।

शह मात The Big Debate: भोपाल: लोेकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के भोपाल दौरे को लेकर एमपी में सियासी घमासान छिड़ा है। दरअसल, मंगलवार को राहुल गांधी – भारत अमेरिका ट्रेड डील के विरोध में भोपाल आए। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे भी उनके साथ थे। ट्रेड डील के देशव्यापी विरोध की पहली रैली एमपी में हुई। (शह मात The Big Debate) राहुल ने अपना हमला सिर्फ और सिर्फ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर केन्द्रित रखा। उन्होंने आरोप लगाया कि ट्रंप के दवाब में आकर मोदी ने इस डील को साइन किया है। राहुल ने केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान सहित सबके एड्रेस करते हुए। आरोप लगाया कि- संघ, भाजपा और केंद्र सरकार सभी इस डील के खिलाफ थे, लेकिन पीएम मोदी ने एकतरफ़ा साइन किया।

जहां राहुल गांधी ने किसान महापंचायत के जरिए मोदी सरकार की घेराबंदी की, तो सूबे की मोहन सरकार ने राहुल को पटखनी देने के लिए पूरी बिसात तैयार कर ली। मोहन सरकार दो दिनों से एक के बाद एक किसानों को कई सौैगात दे रही है। सरसों को भावांतर में शामिल करने के साथ उड़द पर किसानों को 600 रुपए का बोनस देने की (शह मात The Big Debate)  घोषणा की। कैबिनेट की बैठक में किसानों से जुडी पांच योजनाओं – पीएम राष्ट्रीय कृषि विकास योजना, माइक्रो इरिगेशन हेतु प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना, राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा एवं पोषण मिशन योजना, नेशनल मिशन ऑन नेचुरल फार्मिंग योजना और राष्ट्रीय खाद्य तेल मिशन योजना को आने वाले पांच साल तक जारी रखने के लिए हरी झंडी दिखाई..सीएम मोहन ने किसान महापंचायत पर निशाना साधते हुए उन्हें किसानी सीखने का भी पाठ पढ़ाया।

शह मात The Big Debate:  राहुल गांधी की इस रैली से एमपी की कांग्रेस चार्ज होगी,इसमें संशय है, लेकिन सवाल ये है कि राहुल गांधी सहित कोई भी बड़ा नेता रैली में ये क्यूँ नहीं बता पाया कि डील से एमपी के किसानों को क्या नुकसान होगा? सवाल ये भी कि पहली बार राहुल गांधी ने भाजपा में फूट डालने जैसा एंगल अपने भाषण में क्यूँ रखा? उन्होंने ये (शह मात The Big Debate)  क्यूँ कहा कि भाजपा और RSS भी इस डील से नाराज़ है सबसे बड़ा सवाल ये कि कांग्रेस कार्यकर्त्ताओं को सिर्फ बब्बर शेर और मोदी को डरपोक कह देने से क्या एमपी सहित देश में कांग्रेस की वापसी हो पाएगी?

इन्हे भी पढ़ें:-