Abhinav Bindra Retirement News || Image- Sports India Show File
नई दिल्ली: भारतीय शूटिंग के दिग्गज अभिनव बिंद्रा ने सोमवार को अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति के एथलीट आयोग के उपाध्यक्ष के रूप में अपने आठ साल के कार्यकाल के अंत का ऐलान कर दिया। उन्होंने इस पूरी अवधि को अपने खेल करियर के सबसे सार्थक अध्यायों में से एक बताया। (Abhinav Bindra Retirement News) 43 साल के अभिनव बिंद्रा 2008 बीजिंग ओलंपिक खेलों में भारत के पहले व्यक्तिगत ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता बने थे।
बिंद्रा ने कहा, “दुनिया भर के एथलीटों की सेवा करना मेरे खेल करियर के सबसे सार्थक अध्यायों में से एक रहा है। उनकी आवाज़ों, उनकी चिंताओं, उनकी आशाओं और उनके सपनों को सुनने का दायित्व मुझे सौंपा गया है, जिसे मैंने कभी हल्के में नहीं लिया।” बिंद्रा ने ‘X’ पर पोस्ट किया, “हर बातचीत, हर निर्णय, मेज पर बिताया गया हर पल एक सरल विश्वास से निर्देशित था कि एथलीट हमेशा ओलंपिक आंदोलन के केंद्र में रहने चाहिए।”
As I complete my term on the IOC Athletes’ Commission, my heart is filled with gratitude.
Serving athletes from across the world has been one of the most meaningful chapters of my journey in sport. To be entrusted with their voices, their concerns, their hopes and their dreams…
— Abhinav A. Bindra OLY (@Abhinav_Bindra) February 23, 2026
अपने सहयोगियों के बारें में चर्चा करते हुए बिंद्रा ने बताया कि, हर कोई उन्हें गौर से सुनता था। उन्हें सभी ने सम्मान दिया। उन्होंने आगे कहा, “हमने जो कुछ हासिल किया है उस पर मुझे गहरा गर्व है और भविष्य के लिए आशावाद भी है। (Abhinav Bindra Retirement News) एथलीट प्रतिनिधित्व का भविष्य मजबूत है क्योंकि यह साहसी, विचारशील और भावुक व्यक्तियों द्वारा संचालित है जो स्वयं से बड़ी किसी चीज में विश्वास रखते हैं।”
आईओसी एथलीट आयोग के 19 सदस्यीय सदस्य ओलंपिक के लिए संभावित शहरों के मूल्यांकन, खेलों के आयोजन की निगरानी, डोपिंग के खिलाफ लड़ाई और महिलाओं के लिए प्रशिक्षण और शिक्षा परियोजनाओं के विकास सहित विभिन्न गतिविधियों में शामिल हैं।
अंतर्राष्ट्रीय शूटर अभिनव बिंद्रा मंगलवार को बिहार की खेल मंत्री सुश्री श्रेयसी सिंह से मिले और प्रदेश में खेलकूद की संभावनाओं पर बात की। खेल मंत्री सुश्री श्सिंह की उपस्थिति में श्री बिंद्रा की बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के महानिदेशक सह मुख्य कार्यकारी अधिकारी रवीन्द्रण शंकरण और खेल विभाग के सचिव महेन्द्र कुमार के साथ बिहार के जमीनी स्तर पर खिलाड़ियों के बीच ओलंपिक भावना जगाने पर विस्तार से चर्चा हुई ।
अभिनव बिंद्रा ने बिहार में खेल और खिलाड़ियों के विकास के लिए बिहार सरकार के प्रयासों की सराहना की और यहां बुनियादी स्तर पर खिलाडियों के विकास में हर संभव सहयोग देने का आश्वासन दिया। उन्होंने निशानेबाजी के क्षेत्र में अपने अनुभव और विशेषज्ञता का लाभ बिहार के खिलाड़ियों को सहर्ष देने की स्वीकृति दी।
अभिनव बिंद्रा भारत के प्रसिद्ध निशानेबाज़ और ओलंपियन हैं, जिन्होंने देश को ओलंपिक इतिहास का पहला व्यक्तिगत स्वर्ण पदक दिलाया। (Abhinav Bindra Retirement News) उन्होंने 2008 बीजिंग ओलंपिक में पुरुष 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतकर ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की। इससे पहले वह आईएसएसएफ विश्व शूटिंग चैंपियनशिप 2006 में भी स्वर्ण पदक जीत चुके थे और लंबे समय तक अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व करते रहे।
उनके उत्कृष्ट करियर के लिए उन्हें अर्जुन पुरस्कार (2000), राजीव गांधी खेल रत्न (2002) और पद्म भुषण (2009) जैसे प्रतिष्ठित सम्मानों से नवाज़ा गया। इसके अलावा उन्हें इंटरनेशनल शूटिंग स्पोर्ट फेडरेशन का ब्लू क्रॉस सम्मान और अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति द्वारा ओलंपिक ऑर्डर भी प्रदान किया गया। (Abhinav Bindra Retirement News) उन्हें भारतीय टेरिटोरियल आर्मी में मानद लेफ्टिनेंट कर्नल की उपाधि तथा विभिन्न विश्वविद्यालयों से मानद डॉक्टरेट की डिग्री भी प्राप्त हुई है।