राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद आज राष्ट्र को करेंगे संबोधित, द्रौपदी मुर्मू कल लेंगी राष्ट्रपति पद की शपथ

Ads

निवर्तमान राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद रविवार को राष्ट्र को संबोधित करेंगे

  •  
  • Publish Date - July 23, 2022 / 08:36 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:29 PM IST

नयी दिल्ली। निवर्तमान राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद रविवार को राष्ट्र को संबोधित करेंगे। राष्ट्रपति भवन द्वारा शनिवार को जारी एक बयान में यह जानकारी दी गई। बयान के अनुसार, राष्ट्र के नाम संबोधन को आकाशवाणी और दूरदर्शन के सभी चैनलों पर पहले हिंदी तथा उसके बाद अंग्रेजी में प्रसारित किया जाएगा।

read more : BCCI: अब उम्र को छिपाकर धोखाधड़ी नहीं कर सकेंगे खिलाड़ी, इस अनोखे सॉफ्टवेयर से BCCI निकाल लेगा पूरी कुंडली 

बयान में कहा गया है कि संबोधन का हिंदी और अंग्रेजी में प्रसारण किये जाने के बाद दूरदर्शन के सभी क्षेत्रीय चैनलों द्वारा इसे क्षेत्रीय भाषाओं में प्रसारित किया जाएगा। बयान के अनुसार, आकाशवाणी अपने क्षेत्रीय नेटवर्क पर संबोधन को क्षेत्रीय भाषाओं में रात साढ़े नौ बजे से प्रासरित करेगा। द्रौपदी मुर्मू बृहस्पतिवार को देश की अगली राष्ट्रपति निर्वाचित हुईं। वह सोमवार को संसद के केंद्रीय कक्ष में राष्ट्रपति पद की शपथ लेंगी।