दिल्ली में सोमवार को 1.39 लाख से अधिक लोगों को कोविड का टीका लगाया गया: सिसोदिया

Ads

दिल्ली में सोमवार को 1.39 लाख से अधिक लोगों को कोविड का टीका लगाया गया: सिसोदिया

  •  
  • Publish Date - May 11, 2021 / 07:13 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:48 PM IST

नयी दिल्ली, 11 मई (भाषा) दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने मंगलवार को कहा कि शहर में सोमवार को 1.39 लाख से अधिक लोगों को कोविड-19 रोधी टीका लगाया गया जिनमें करीब 46 प्रतिशत लोग 18 से 44 साल के आयुवर्ग के थे।

सिसोदिया ने ट्वीट किया, ‘‘कल दिल्ली में कुल 1,39,261 लोगों को टीका लगाया गया जिनमें से 64,151 लोग 18-44 साल के आयुवर्ग के थे।’’

आम आदमी पार्टी की विधायक आतिशी ने सोमवार को कहा था कि अगर कोवैक्सीन टीके की खेप नहीं मिलती है तो दिल्ली सरकार को मंगलवार शाम के बाद उन सभी टीकाकरण केंद्रों को बंद करना होगा जहां 18 से 44 साल के लोगों को यह टीका लगाया जा रहा है।

उन्होंने कहा था कि इस आयुवर्ग के लिए दिल्ली का कोवैक्सीन का भंडार मंगलवार शाम तक ही चलेगा। उन्होंने यह भी कहा कि इस आयुवर्ग के लिए कोविशील्ड टीके की खुराक चार दिन तक चल सकती हैं।

भाषा

मानसी शाहिद

शाहिद