दिल्ली के शकूर बस्ती में आग लगने से 100 से अधिक झुग्गियां जलकर खाक

Ads

दिल्ली के शकूर बस्ती में आग लगने से 100 से अधिक झुग्गियां जलकर खाक

  •  
  • Publish Date - April 25, 2026 / 08:56 AM IST,
    Updated On - April 25, 2026 / 08:56 AM IST

नयी दिल्ली, 25 अप्रैल (भाषा) उत्तर-पश्चिम दिल्ली के शकूर बस्ती इलाके में भीषण आग लगने से 100 से अधिक झुग्गियां जलकर खाक हो गईं। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) के अनुसार, आग लगने की सूचना शुक्रवार रात 11 बजकर 14 मिनट पर मिली।

उसने बताया कि शुरुआत में दमकल की पांच गाड़ियां मौके पर भेजी गईं और करीब दो एकड़ क्षेत्र में फैली आग पर काबू पाने के लिए बाद में और गाड़ियों को भेजा गया।

डीएफएस के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘झुग्गियों में इस्तेमाल अत्यधिक ज्वलनशील सामग्री के कारण आग तेजी से फैल गई। आग पर देर रात करीब 12 बजकर 40 मिनट पर काबू पा लिया गया। यह सुनिश्चित करने के लिए शीतलन अभियान जारी है कि आग फिर न भड़के।’’

उन्होंने बताया कि आग लगने के कारण का अभी पता नहीं चल पाया है।

भाषा

सिम्मी सुरभि

सुरभि