देश में अभी तक कोविड-19 रोधी टीके की 117 करोड़ से अधिक खुराक दी गईं: स्वास्थ्य मंत्रालय

Ads

देश में अभी तक कोविड-19 रोधी टीके की 117 करोड़ से अधिक खुराक दी गईं: स्वास्थ्य मंत्रालय

  •  
  • Publish Date - November 22, 2021 / 10:08 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:50 PM IST

नयी दिल्ली, 22 नवंबर (भाषा) केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि देश में कोविड-रोधी टीके की दी गई खुराक की संख्या सोमवार को 117 करोड़ को पार कर गई।

मंत्रालय ने कहा कि शाम सात बजे तक टीके की 63 लाख से अधिक (63,98,165) खुराक दी जा चुकी हैं। मंत्रालय ने कहा कि देर रात तक अंतिम रिपोर्ट के संकलन के साथ दैनिक टीकाकरण का आंकड़ा बढ़ने की उम्मीद है।

मंत्रालय ने रेखांकित किया कि देश में अतिसंवेदनशील जनसंख्या समूहों को कोविड-19 के संक्रमण से बचाने के लिए टीकाकरण अभियान महत्वपूर्ण है और इसकी नियमित रूप से समीक्षा और निगरानी की जाती है।

देश भर में टीकाकरण अभियान 16 जनवरी को शुरू किया गया था, जिसमें पहले चरण में स्वास्थ्यकर्मियों को टीका लगाया गया था। अग्रिम मोर्चे के कर्मियों का टीकाकरण दो फरवरी से शुरू हुआ था। बाद में, सरकार ने एक मई से 18 वर्ष से ऊपर के सभी लोगों को टीकाकरण की अनुमति देकर अपने टीकाकरण अभियान का विस्तार करने का निर्णय लिया।

भाषा अमित नरेश

नरेश