मुंबई के जुहू इलाके में रिहायशी इमारत में आग लगी; कोई हताहत नहीं

Ads

मुंबई के जुहू इलाके में रिहायशी इमारत में आग लगी; कोई हताहत नहीं

  •  
  • Publish Date - June 11, 2026 / 09:39 AM IST,
    Updated On - June 11, 2026 / 09:39 AM IST

मुंबई, 11 जून (भाषा) मुंबई के पॉश जुहू इलाके में बृहस्पतिवार सुबह 11 मंज़िला रिहायशी इमारत की एक एयर-कंडीशनिंग इकाई में आग लग गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि अब तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

शुरुआती जानकारी के मुताबिक, आग आरोग्य निधि अस्पताल के पास स्थित मनीषा बिल्डिंग में लगी और इसकी सूचना सुबह 7:43 बजे मिली।

अधिकारी ने बताया कि आग इमारत की छठी मंज़िल पर लगे एक एसी तक ही सीमित थी।

अधिकारी ने कहा कि इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

एक अधिकारी ने बताया कि कम से कम चार दमकल गाड़ियां मौके पर भेजी गईं। खबर प्रसारित होने तक आग बुझाने का काम जारी था।

अधिकारी ने बताया कि मौके पर पुलिस, एक निजी बिजली कंपनी, वार्ड कार्यालय और एम्बुलेंस सेवा के कर्मचारियों को भेजा गया।

भाषा तान्या वैभव

वैभव