ऑपरेशन सिंदूर के दौरान फर्जी खबरों को लेकर 1,400 से अधिक ‘यूआरएल’ ब्लॉक किये गए: सरकार

Ads

ऑपरेशन सिंदूर के दौरान फर्जी खबरों को लेकर 1,400 से अधिक ‘यूआरएल’ ब्लॉक किये गए: सरकार

  •  
  • Publish Date - April 1, 2026 / 09:41 PM IST,
    Updated On - April 1, 2026 / 09:41 PM IST

नयी दिल्ली, एक अप्रैल (भाषा) सरकार ने बुधवार को लोकसभा को बताया कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान फर्जी खबरें फैलाने के आरोप में डिजिटल मीडिया पर 1,400 से अधिक ‘यूआरएल’ ब्लॉक किये गए।

सूचना एवं प्रसारण राज्य मंत्री एल मुरुगन ने एक प्रश्न के लिखित उत्तर में यह भी कहा कि पत्र सूचना कार्यालय के अंतर्गत कार्य करने वाली ‘फैक्ट चेक यूनिट’ (एफसीयू) द्वारा अब तक कुल 2,913 ‘फैक्ट-चेक’ प्रकाशित किए जा चुके हैं।

मुरुगन ने कहा कि सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान डिजिटल मीडिया पर 1,400 से अधिक ‘यूआरएल’ को ब्लॉक करने के निर्देश जारी किए थे।

मंत्री ने एक अन्य प्रश्न के लिखित उत्तर में कहा कि सरकार ने पिछले पांच वर्षों में कार्यक्रम संहिता और विज्ञापन संहिता का उल्लंघन करने को लेकर निजी सैटेलाइट टीवी चैनलों की अनुमति रद्द करने और प्रसारण बंद करने के आदेश जारी करने जैसी करीब 144 कार्रवाई की है।

भाषा

सुभाष अविनाश

अविनाश