टीटीडी गौशालाओं को 1,600 टन से अधिक चारा दान किया गया

Ads

टीटीडी गौशालाओं को 1,600 टन से अधिक चारा दान किया गया

  •  
  • Publish Date - May 10, 2026 / 08:21 PM IST,
    Updated On - May 10, 2026 / 08:21 PM IST

तिरुपति, 10 मई (भाषा) तिरुमला तिरुपति देवस्थानम (टीटीडी) की गौशाला को रविवार को लगभग 1,600 टन सूखा चारा दान किया गया।

काकीनाडा जिले के जग्गम्पेटा से 180 ट्रकों में लाया गया यह चारा, तिरुपति स्थित श्री वेंकटेश्वर गौशाला में टीटीडी के अतिरिक्त कार्यकारी अधिकारी सी. वेंकैया चौधरी को सौंपा गया।

श्री वेंकटेश्वर गौशाला द्वारा जारी एक विज्ञप्ति में कहा गया है, ‘‘टीटीडी बोर्ड सदस्य ज्योथुला नेहरू और श्रीनिवास सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष टी सत्यनारायण ने दानदाताओं और जगमपेटा के किसानों के साथ मिलकर मंदिर निकाय द्वारा पाले जा रहे पशुओं के कल्याण के लिए टीटीडी गौशालाओं को लगभग 1,600 टन सूखा चारा दान किया।’’

भाषा अमित संतोष

संतोष