दिल्ली में शुक्रवार को 1.87 लाख से अधिक लोगों ने लगवाया कोविड-19 रोधी टीका

दिल्ली में शुक्रवार को 1.87 लाख से अधिक लोगों ने लगवाया कोविड-19 रोधी टीका

दिल्ली में शुक्रवार को 1.87 लाख से अधिक लोगों ने लगवाया कोविड-19 रोधी टीका
Modified Date: November 29, 2022 / 08:55 pm IST
Published Date: September 25, 2021 12:52 am IST

नयी दिल्ली, 24 सितंबर (भाषा) राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार को 1.87 लाख से अधिक लोगों ने कोविड-19 रोधी टीका लगवाया। इसमें से 1.02 लाख से अधिक लोगों ने टीके की दूसरी खुराक ली।

को-विन पोर्टल के मुताबिक अब तक शहर में टीके की 1.69 करोड़ से अधिक खुराक दी जा चुकी हैं। पोर्टल के मुताबिक, अब तक दी गईं कुल खुराक में से 52.81 लाख लोगों को दूसरी खुराक दी जा चुकी है।

दिल्ली सरकार के आंकड़ों के मुताबिक दिल्ली के पास शुक्रवार सुबह तक टीके की 10 लाख से अधिक खुराकें उपलब्ध थीं। इसमें से कोवैक्सीन की 2.78 लाख खुराक जबकि कोविशील्ड टीके की 7.39 लाख खुराक उपलब्ध थीं जोकि आने वाले पांच दिन में उपयोग हो जाएंगी।

शहर में लगभग 1,029 टीकाकरण केंद्र संचालित हैं जो प्रतिदिन लगभग टीके की 2.75 लाख खुराक लगा सकते हैं।

भाषा रवि कांत प्रशांत

प्रशांत


लेखक के बारे में