राज्यों, केंद्रशासित प्रदेशों के पास 2.69 करोड़ से अधिक अप्रयुक्त टीके की खुराक अभी भी उपलब्ध: केंद्र

Ads

राज्यों, केंद्रशासित प्रदेशों के पास 2.69 करोड़ से अधिक अप्रयुक्त टीके की खुराक अभी भी उपलब्ध: केंद्र

  •  
  • Publish Date - August 5, 2021 / 04:41 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:12 PM IST

नयी दिल्ली, पांच अगस्त (भाषा) केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को कहा कि कोविड-19 रोधी टीके की 2.69 करोड़ से अधिक शेष और अप्रयुक्त खुराक अभी भी राज्यों, केंद्रशासित प्रदेशों और निजी अस्पतालों के पास उपलब्ध हैं।

मंत्रालय ने कहा कि सभी स्रोतों के माध्यम से अब तक राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को 51.01 करोड़ से अधिक टीके की खुराक प्रदान की जा चुकी है तथा 7,53,620 और खुराक मुहैया कराने की प्रक्रिया में हैं।

मंत्रालय ने कहा कि इसमें से बर्बाद हुई खुराक सहित कुल खपत 48,60,15,232 खुराक है।

सभी को कोविड-19 टीकाकरण का नया चरण 21 जून से शुरू हुआ था।

भाषा अमित उमा

उमा