नयी दिल्ली, छह मई (भाषा) साल 2024 में देशभर में 3.59 लाख किलोग्राम से अधिक विस्फोटक जब्त किए गए। राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (एनसीआरबी) की ओर से बुधवार को जारी नवीनतम आंकड़ों से यह जानकारी सामने आई है।
एनसीआरबी के अनुसार, 2024 में देशभर में कुल 3,59,085 किलोग्राम विस्फोटक जब्त किए गए, जिनमें से 99 फीसदी से अधिक यानी 3,56,781.007 किलोग्राम अपराधियों और तस्करों के पास से, जबकि 2,304 किलोग्राम कट्टरपंथियों, उग्रवादियों या आतंकवादियों के पास से मिले।
आंकड़ों के मुताबिक, 2024 में देशभर में 10,952 किलोग्राम बारूद, 18 किलोग्राम प्लास्टिक विस्फोटक, 6.5 किलोग्राम आरडीएक्स और 3,48,108 किलोग्राम अन्य विस्फोटक जब्त किए गए।
आंकड़ों के अनुसार, 2024 में देशभर में जिलेटिन की 88,613 छड़ें, 70,599 डेटोनेटर, 46,954 देसी बम, 422 आईईडी (परिष्कृत विस्फोटक उपकरण), 412 ग्रेनेड और 65 बारूदी सुरंग जब्त की गईं।
भाषा पारुल अविनाश
अविनाश