दिल्ली में 50 हजार से ज्यादा किशोर-किशोरियों को कोविड टीके की पहली खुराक मिली

Ads

दिल्ली में 50 हजार से ज्यादा किशोर-किशोरियों को कोविड टीके की पहली खुराक मिली

  •  
  • Publish Date - January 6, 2022 / 10:07 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:28 PM IST

नयी दिल्ली, छह जनवरी (भाषा) दिल्ली में 15 से17 आयु वर्ग के लगभग 56,000 किशोर-किशोरियों ने बृहस्पतिवार को कोविड-19 टीके की अपनी पहली खुराक प्राप्त की।

आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार यह अभियान सोमवार को राष्ट्रीय राजधानी के 169 केंद्रों पर शुरू हुआ था।

छह जनवरी को शाम 5.30 बजे तक दिल्ली भर में 15 से 17 आयु वर्ग के कुल 55,979 बच्चों का टीकाकरण किया गया।

पूर्वोत्तर जिले में बृहस्पतिवार शाम 5.30 बजे तक 8,199 खुराकों के साथ सबसे अधिक टीकाकरण किया गया, इसके बाद दक्षिण पश्चिम जिले में 6,943 किशोरों को टीका लगाया गया।

आंकड़ों के मुताबिक, बृहस्पतिवार को सबसे कम टीके पश्चिम दिल्ली जिले में लगे जहां महज 2,964 किशोर-किशोरियों ने खुराक सी।

मामलों में अत्यधिक वृद्धि के साथ, दिल्ली में बृहस्पतिवार को कोविड-19 के 15,097 मामले आए जबकि छह मरीजों की मौत हुई। शहर के स्वास्थ्य विभाग की ओर से साझा आंकड़ों के मुताबिक शहर में संक्रमण दर 15.34 प्रतिशत पर पहुंच गई है।

भाषा

नेहा माधव

माधव