हरियाणा के नूंह जिले में दो किलोग्राम से अधिक हेरोइन बरामद, दो मादक पदार्थ तस्कर गिरफ्तार

हरियाणा के नूंह जिले में दो किलोग्राम से अधिक हेरोइन बरामद, दो मादक पदार्थ तस्कर गिरफ्तार

हरियाणा के नूंह जिले में दो किलोग्राम से अधिक हेरोइन बरामद, दो मादक पदार्थ तस्कर गिरफ्तार
Modified Date: September 21, 2026 / 09:37 pm IST
Published Date: September 21, 2026 9:37 pm IST

गुरुग्राम, 21 सितंबर (भाषा) हरियाणा के नूंह जिले में पुलिस ने एक वाहन से 2.125 किलोग्राम हेरोइन बरामद कर दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, जब्त हेरोइन की कीमत करीब 4.30 करोड़ रुपये है।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान नूंह निवासी अरबाज और राजस्थान के खैरथल जिला निवासी सलीम के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार, मादक पदार्थ विरोधी अभियान के दौरान सीआईए तावड़ू की टीम को सूचना मिली थी कि दो सक्रिय तस्कर काले रंग की क्रेटा कार में हेरोइन की खेप लेकर रंगाला घाटी के रास्ते नानूका जा रहे हैं।

सूचना पर पुलिस ने रंगाला घाटी के पास नाकाबंदी कर वाहनों की जांच शुरू की। क्रेटा के वहां पहुंचने पर आरोपियों ने कथित तौर पर भागने की कोशिश की और पुलिस वाहनों को टक्कर मारी लेकिन उन्हें पकड़ लिया गया।

पुलिस अधीक्षक डॉ. अर्पित जैन ने बताया कि राजपत्रित अधिकारी की मौजूदगी में वाहन की तलाशी ली गई, जिसमें चालक की सीट के पीछे छिपाकर रखे गए 40 पैकेट मिले जिनमें कुल 2.125 किलोग्राम हेरोइन थी।

पुलिस ने मादक पदार्थ को जब्त कर सील कर दिया और कार भी अपने कब्जे में ले ली। आरोपियों के खिलाफ सदर तावड़ू थाने में एनडीपीएस अधिनियम और अन्य संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

भाषा

राखी नेत्रपाल

नेत्रपाल


लेखक के बारे में