नई दिल्ली। मॉडल-एक्ट्रेस पद्मा लक्ष्मी अपने साथ हुए यौन शोषण का खुलासा कर सबको हैरान कर दिया है। पद्मा के मुताबिक 7 साल की उम्र में एक रिश्तेदार ने उनका यौन शोषण किया था। पद्मा ने कहा, ‘मैंने जब ये बात अपनी मम्मी और सौतेले पिता को बताई तो उन्होंने मुझे कुछ सालों के लिए भारत भेज दिया था।’
पढ़ें- तीन मंजिला इमारत धराशाई, मलबे में दबने से 4 बच्चों सहित महिला की मौत
पद्मा ने आगे बताया कि 16 साल की उम्र में उनके ब्वॉयफ्रेंड ने उनका रेप किया था। पद्मा ने कहा कि 16 साल की उम्र में वो एक 23 साल के लड़के को डेट कर रही थीं। लेकिन कुछ महीनों के रिलेशनशिप के बाद उसने पद्मा का यौन उत्पीड़न किया। उस समय ‘डेट रेप’ पर ज्यादा चर्चा नहीं होती थी।
पढ़ें- ट्रंप ने सुषमा से कहा-मुझे भारत से प्यार, अपने दोस्त के लिए भेजा अभिवादन,जानिए कौन है उनके दोस्त
बता दें कि पद्मा लक्ष्मी का जन्म 1 सितंबर 1970 को चेन्नई में हुआ था। पद्मा के माता-पिता जब अलग हुए तब वो केवल 1 साल की थीं। जिसके बाद उनका बचपन न्यूयॉर्क में बीता। पति से अलगाव के बाद पद्मा की मां न्यूयॉर्क में ही बस गई थीं। पद्मा ने मॉडलिंग की शुरुआत 18 साल की उम्र से कर दी थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक एक बार पद्मा कैफे में बैठी थीं। तभी एक मॉडलिंग एजेंट की नजर उन पर पड़ी और उन्हें अप्रोच किया। जिसके बाद पद्मा ने मॉडलिंग करनी शुरू कर दी और यहीं से उनकी किस्मत बदल गई। पद्मा ने साल 2003 में फिल्म ‘बूम’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था।
वेब डेस्क, IBC24