भारतीय सीमा में दाखिल हुआ पाकिस्तानी हेलीकॉप्टर,फायरिंग के बाद LOC की ओर भाग निकला
भारतीय सीमा में दाखिल हुआ पाकिस्तानी हेलीकॉप्टर,फायरिंग के बाद LOC की ओर भाग निकला
नई दिल्ली। भारतीय सीमा के अंदर पाकिस्तानी हेलीकॉप्टर एलओसी क्रॉस कर कई किलोमीटर अंदर घुस आया। हेलीकॉप्टर पर भारतीय सेना जमकर फायरिंग की जिसके बाद हेलीकॉप्टर POK की तरफ भाग गया।
#WATCH A Pakistani helicopter violated Indian airspace in Poonch sector of #JammuAndKashmir pic.twitter.com/O4QHxCf7CR
— ANI (@ANI) September 30, 2018
यह घटना जम्मू-कश्मीर के पुंछ में स्थित गुलपुर सेक्टर की है। बताया जा रहा है कि यह हेलीकॉप्टर लगभग 2 से 2.5 मिनट तक भारतीय सीमा में रहा और इंडियन आर्मी की फायरिंग शुरू होते ही भाग निकला।
पढ़ें- जम्मू-कश्मीर में आतंकियों ने पुलिस थाने पर किया हमला, पुलिस का जवान शहीद
आशंका जताई जा रही है कि इस हेलीकॉप्टर ने जासूसी करने के लिए भी LoC को पार करने की हिमाकत की होगी। बताया जा रहा है कि यह हेलीकॉप्टर करीब 12 बजकर 10 मिनट पर भारतीय सीमा में दाखिल हुआ। हेलीकॉप्टर के नजर आते ही भारतीय सैनिकों ने उसपर फायरिंग झोंक दी, लेकिन वह इसकी जद में नहीं आ सका।
वेब डेस्क, IBC24

Facebook


