Pakistan Mohalla Name Changed: बदल गया ‘पाकिस्तान’ नाम, अब कहलाएगा ‘हिंदुस्तान’, लोग बोले- नाम की वजह से होती थी शर्मिंदगी

Pakistan Mohalla Name Changed: बदल गया 'पाकिस्तान' का नाम, अब कहलाएगा 'हिंदुस्तान', लोग बोले- नाम की वजह से होती थी शर्मिंदगी

Pakistan Mohalla Name Changed: बदल गया ‘पाकिस्तान’ नाम, अब कहलाएगा ‘हिंदुस्तान’, लोग बोले- नाम की वजह से होती थी शर्मिंदगी

Pakistan Mohalla Name Changed: बदल गया 'पाकिस्तान' का नाम, अब कहलाएगा 'हिंदुस्तान' / Image Source : ANIPakistan Mohalla Name Changed: बदल गया 'पाकिस्तान' का नाम, अब कहलाएगा 'हिंदुस्तान' / Image Source : ANI

Modified Date: August 16, 2025 / 11:29 am IST
Published Date: August 16, 2025 11:27 am IST
HIGHLIGHTS
  • ‘पाकिस्तान मोहल्ला’ से ‘हिंदुस्तान मोहल्ला’
  • सिंधी समाज के हजारों लोग आजादी के बाद यहां आकर बसे थे
  • स्थानीय विधायक पूर्णेश मोदी की पहल पर रिकॉर्ड में हुआ बदलाव

सूरत: Pakistan Mohalla Name Changed 79वां स्वतंत्रता दिवस पर सूरत के रामनगर इलाके में रहने वालों को बड़ी सौगात मिली है। या यूं कहें कि इन्हें आजादी आज मिली है तो अतिसंयोक्ति नहीं होगी। दरअसल 79वां स्वतंत्रता दिवस पर रामनगर इलाके के एक मोहल्ले का नाम ‘पाकिस्तान मोहल्ला’ से बदलकर ‘हिंदुस्तान मोहल्ला’ कर दिया गया है। लेकिन सूरत के इस मोहल्ले का नाम कैसे ‘पाकिस्तान मोहल्ला’ हो गया? इसके पीछे भी एक दिलचस्प कहानी है। तो चलिए जानते हैं क्या है पूरा मामला?

Read More: IBC24 Swarna Sharda Scholarship 2025 Live: IBC24 के स्वर्ण शारदा स्कॉलरशिप कार्यक्रम का हुआ आगाज, टॉपर बेटियों को किया जाएगा सम्मानित, यहां देखें लाइव

Pakistan Mohalla Name Changed दरअसल, जब भारत का बंटवारा हुआ तो बड़ी संख्या में लोग पाकिस्तान से पलायन करके हिन्दुस्तान में आए थे। खासकर सिंधी समाज के लाखों लोग देश के अलग-अलग हिस्सों में जाकर बसे। सूरत के रामनगर इलाके में भी बड़ी संख्या में सिंधी लोग आकर बसे थे। यहां करीब 600 शरणार्थी परिवार आकर बसे। धीरे-धीरे इस इलाके का नाम लोग ‘पाकिस्तानी मोहल्ला’ पुकारने लगे। धीरे-धीरे यही नाम दस्तावेजों पर भी आ गया और यही आधिकारिक नाम हो चला था। अब यहां हजारों लोग रहते हैं।

लंबे समय से लोग इस नाम से छुटकारा पाना चाहते थे। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस नाम की वजह से उन्हें शर्मिंदा होना पड़ता था। दुश्मन मुल्क का नाम उनके लिए कलंक बन गया था। स्थानीय लोग बताते हैं कि पहले भी इसका नाम बदलने की कोशिशें हुईं लेकिन पूरी सफलता नहीं मिली थी। एक चौराहे का नाम हेमु कल्याणी चौक किया गया था, लेकिन यह पॉप्युलर नहीं हो पाया। अब भी लोग इसे पाकिस्तानी मोहल्ले के नाम से ही पुकारते थे।

Read More: Satna News: जेल से छूटते ही बन गए लखपति! हत्या के आरोप में मिला था उम्रकैद, जानिए कौन हैं ये चार सगे भाई

पाकिस्तानी मोहल्ले का नाम बदलकर हिन्दुस्तानी मोहल्ला किए जाने के मौके पर स्थानीय विधायक पूर्णेश मोदी भी पहुंचे। मोदी ने कहा, ‘बंटवारे के बाद बड़ी संख्या में सिंधी समाज के लोग यहां आकर बसे थे और एक हिस्से का नाम पाकिस्तान मोहल्ला हो गया। मैंने इसका नाम बदलने की पहल की। कुछ साल पहले मैंने म्यूनिसिपल रिकॉर्ड में नाम बदलकर हिन्दुस्तानी मोहल्ला करने के लिए जरूरी कदम उठाए और अब इसे मंजूरी मिल चुकी है।’ उन्होंने लोगों को अपने आधार कार्ड पर अब नया पता अपडेट कराने को कहा।

 


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"