पाकिस्तान को यह समझना चाहिए कि संघर्ष केवल विनाश लाता है: फारूक अब्दुल्ला

Ads

पाकिस्तान को यह समझना चाहिए कि संघर्ष केवल विनाश लाता है: फारूक अब्दुल्ला

  •  
  • Publish Date - April 15, 2026 / 04:28 PM IST,
    Updated On - April 15, 2026 / 04:28 PM IST

श्रीनगर, 15 अप्रैल (भाषा) नेशनल कॉन्फ्रेंस (नेकां) के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला ने बुधवार को कहा कि पाकिस्तान को यह समझना चाहिए कि संघर्ष से कुछ भी हासिल नहीं किया जा सकता है, क्योंकि यह केवल विनाश ही लाता है।

अब्दुल्ला ने रंगरेठ स्थित जम्मू और कश्मीर लाइट इन्फैंट्री (जेएकेएलआई) रेजिमेंट में आयोजित एक सैन्य कार्यक्रम के दौरान संवाददाताओं से कहा कि पाकिस्तान को संघर्ष समाप्त करना चाहिए।

उन्होंने कहा, ‘हमें उम्मीद है कि हमारा पड़ोसी यह समझेगा कि संघर्ष से कुछ भी हासिल नहीं किया जा सकता। संघर्ष केवल विनाश लाता है। उन्हें समझना चाहिए कि यह संघर्ष बहुत लंबे समय से चल रहा है और उन्हें इसे समाप्त करना चाहिए।’

पूर्ववर्ती राज्य जम्मू और कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री अब्दुल्ला ने कहा, ‘मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि वह इस इकाई (जेएकेएलआई) को हर जगह सफलता प्रदान करें और हमें युद्ध से मुक्ति दिलाएं। मैं प्रार्थना करता हूं कि पूरे विश्व में शांति हो।’

भाषा राखी मनीषा

मनीषा