Ceasefire violation by Pakistan : पाकिस्तान की नापाक करतूत, अमरनाथ यात्रा के बीच कर दी ऐसी हरकत, जवानों ने दिया मुंहतोड़ जवाब
पाकिस्तान की नापाक करतूत, अमरनाथ यात्रा के बीच कर दी ऐसी हरकत, Pakistan violated ceasefire during Amarnath Yatra
Pakistan violated ceasefire during Amarnath Yatra
श्रीनगरः Pakistan violated ceasefire during Amarnath Yatra भारत की ओर से मुहतोड़ जवाब मिलने के बाद भी पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। पाकिस्तानी सैनिकों ने शुक्रवार देर रात जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले के कृष्णा घाटी सेक्टर में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर भारतीय चौकियों पर बिना किसी उकसावे के गोलीबारी शुरू कर दी। अमरनाथ यात्रा के बीच पाकिस्तान की हरकत के बाद भारतीय सेना हाई अलर्ट पर आ गई है।
Pakistan violated ceasefire during Amarnath Yatra मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार और शनिवार मध्य रात्रि को अचानक कुछ राउंड गोलीबारी की गई जिस कारण क्षेत्र में दहशत का माहौल बना रहा। हालांकि भारतीय सेना द्वारा भी जवाबी कार्रवाई की गई। इस गोलीबारी से सीमा पर किसी भी प्रकार का कोई नुकसान नहीं हुआ है।
अलर्ट पर भारतीय सेना
इस हमले के बाद नियंत्रण रेखा पर हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। सुरक्षा बलों ने पाकिस्तानी आतंकवादियों द्वारा किसी भी संभावित घुसपैठ के प्रयास को विफल करने के लिए सतर्कता बढ़ा दी है। इलाके की तलाशी जारी है। पाकिस्तानी सैनिकों द्वारा बिना उकसावे के की गई गोलीबारी कश्मीर में चल रही अमरनाथ यात्रा के दौरान की गई है।

Facebook


