जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले के तीन सेक्टरों में पाकिस्तानी सेना ने गोलाबारी की

Ads

जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले के तीन सेक्टरों में पाकिस्तानी सेना ने गोलाबारी की

  •  
  • Publish Date - September 5, 2020 / 05:45 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:08 PM IST

जम्मू, पांच सितंबर (भाषा) पाकिस्तानी सेना ने जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा के पास स्थित तीन सेक्टरों में गोलीबारी और गोलाबारी करके शनिवार को संघर्ष विराम समझौते का उल्लंघन किया।

रक्षा विभाग के एक प्रवक्ता ने बताया कि सुबह सवा नौ बजे सीमापार से शाहपुर, किरनी और डेगवार सेक्टरों में गोलीबारी और गोलाबारी शुरू हुई।

उन्होंने बताया कि नियंत्रण रेखा की रक्षा कर रहे भारतीय सैनिकों ने सीमापार से होने वाली गोलीबारी का मुंहतोड़ जवाब दिया।

उन्होंने बताया कि अंतिम सूचना मिलने तक सीमापार से गोलाबारी और भारतीय सेना की जवाबी कार्रवाई जारी थी।

प्रवक्ता ने बताया कि भारत की ओर किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

भाषा अर्पणा दिलीप

दिलीप