पाकिस्तानी सेना ने पुंछ में एलओसी के पास तीन सेक्टरों को निशाना बनाया

Ads

पाकिस्तानी सेना ने पुंछ में एलओसी के पास तीन सेक्टरों को निशाना बनाया

  •  
  • Publish Date - November 10, 2020 / 10:31 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:14 PM IST

जम्मू, 10 नवम्बर (भाषा) पाकिस्तानी सेना ने मंगलवार को जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के निकट तीन सेक्टरों में गोलीबारी कर और मार्टार के गोले दाग अग्रिम चौकियों और बस्तियों को निशाना बनाया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

भारतीय सेना ने प्रभावी ढंग से जवाबी कार्रवाई की।

एक रक्षा प्रवक्ता ने बताया, ‘‘पाकिस्तानी सेना ने सुबह लगभग साढ़े 10 बजे पुंछ जिले के शाहपुर, किरनी और कस्बा सेक्टरों में एलओसी के पास बिना उकसावे के छोटे हथियारों से गोलीबारी और मोर्टार के गोले दाग कर संघर्ष विराम का उल्लंघन किया।’’

अधिकारियों ने बताया कि गत एक अक्टूबर को पुंछ जिले के कृष्णाघाटी क्षेत्र में एलओसी के पास पाकिस्तान सेना ने भारी गोलीबारी और गोलाबारी की थी जिसमें सेना का एक जवान शहीद हो गया था और एक अन्य घायल हुआ था।

भाषा

देवेंद्र पवनेश

पवनेश