सांबा (जम्मू-कश्मीर), 25 मार्च (भाषा) जम्मू कश्मीर के सांबा जिले में अंतरराष्ट्रीय सीमा (आईबी) पर सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने बुधवार को एक पाकिस्तानी घुसपैठिये को पकड़ा। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
अधिकारियों ने बताया कि बीएसएफ के सतर्क जवानों ने रामगढ़ सेक्टर में सीमा चौकी ‘भल्लर’ के सामने पाकिस्तान के एक एक बुजुर्ग नागरिक की संदिग्ध हरकत देखी और सीमा में घुसने का प्रयास करने पर उसे चेतावनी दी।
अधिकारियों के अनुसार, जवानों की चेतावनी पर व्यक्ति ने आत्मसमर्पण कर दिया, हालांकि, प्रारंभिक पूछताछ में पता चला कि उसने अनजाने में सीमा पार की थी।
उन्होंने कहा कि आवश्यक औपचारिकताएं पूरी होने के बाद उसे जल्द ही वापस भेजा जाएगा।
भाषा प्रचेता शोभना
शोभना