Pradeep Mishra Advice to Cover Navel: ढकी रहेगी नाभि…सुरक्षित रहेगी नारी…पंडित प्रदीप मिश्रा ने लड़कियों को दी नसीहत
Pradeep Mishra Advice to Cover Navel: ढकी रहेगी नाभि…सुरक्षित रहेगी नारी…पंडित प्रदीप मिश्रा ने लड़कियों को दी नसीहत

Pradeep Mishra Advice to Cover Navel: ढकी रहेगी नाभि...सुरक्षित रहेगी नारी.../ Image Source: Social Media X
- पंडित प्रदीप मिश्रा ने बेटियों को शालीन वस्त्र पहनने और नाभि ढकने की दी सलाह
- भोजन और वस्त्र तामसी होंगे तो मन भी वैसा हो जाएगा
- सोशल मीडिया पर बयान को लेकर तीखी बहस
जयपुर: Pradeep Mishra Advice to Cover Navel देश के प्रख्यात कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा इन दिनों जयपुर में शिव महापुराण की कथा का पाठ कर रहे हैं। वो यहां आगामी 7 मई तक कथा का पाठ करेंगे। कथा के दौरान पंडित प्रदीप मिश्रा शास्त्र के साथ-साथ सामाजिक सुधार के लिए ज्ञान दे रहे हैं। वहीं, देश में तेजी से बढ़ रहे रेप और महिला के खिलाफ हो रहे अत्याचार के मामले को लेकर पंडित प्रदीप मिश्रा का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने महिलाओं और लड़कियों को नाभि छिपाकर रखने की नसीहत दी है।
Pradeep Mishra Advice to Cover Navel पंडित प्रदीप मिश्रा ने कहा कि आजकल लोगों का भोजन और पहनावा बदल गया है जो अपराध बढ़ने की एक बड़ी वजह है। अगर हम शुद्ध और सात्विक भोजन करेंगे तो हमारे मन में शुद्ध विचार उत्पन्न होंगे। मांसाहार या तामसी भोजन लेंगे तो इंसान का मन भी तामसी प्रवृत्ति का हो जाता है। इसी तरह अगर संस्कृति के हिसाब से वस्त्र धारण करने के बजाय अगर पश्चिमी देशों की संस्कृति अपनाते हुए छोटे कपड़े पहनेंगे तो वह अपराध को आमंत्रण देने के समान है। हमें इससे बचना चाहिए। पंडित मिश्रा की इस नसीहत को लेकर सोशल मीडियो पर बहस भी छिड़ी है। एक्स पर यूजर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।
पंडित प्रदीप मिश्रा ने कहा कि आदमी की मनोवृत्ति उसकी संगत पर निर्भर करती है। अगर वह अच्छी संगत है तो उसके कर्म भी अच्छे होंगे और संगती खराब है तो व्यक्ति गलत रास्ते पर चला जाता है। पं. मिश्रा ने कहा कि माता पिता अपने बच्चों को पढ़ाने के लिए बड़े शहरों में भेजते हैं। मेहनत का पैसा लगाकर उन्हें राम बनाने की कोशिश करते हैं लेकिन कुसंगत उन्हें रावण बना देती है। उन्होंने राजस्थान की बेटियों से आग्रह किया कि वे अपने पहनावे का विशेष ध्यान रखें।
उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि तुलसी के पौधे की जड़ दिखने लगती है तो पौधा एक दिन में समाप्त हो जाता है। उसी तरह वस्त्र पहनते हुए बेटियों को ध्यान रखना चाहिए कि पेट की नाभि ढकी हुई रहे। यह ध्यान रखिए कि नाभि ढकी रहेगी, सुरक्षा बनी रहेगी। शालीन पहनावे से अपराधों का शिकार होने से काफी हद तक बचा जा सकता है। पंडित मिश्रा ने मोबाइल के बढ़ते इस्तेमाल पर भी चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि इन दिनों बच्चों में भी मोबाइल और सोशल मीडिया के उपयोग का चलन बढ़ गया है। बच्चे जवानी में प्रवेश करने के साथ ही सीधे बुढ़ापे में प्रवेश कर रहे हैं। माता पिता को अपने बच्चों पर ध्यान देने की जरूरत है।
"पहनावे के कारण अपराध बढ़ रहे हैं, लड़कियों की नाभी शरीर की जड़ है, उसे वस्त्र से ढककर रखना चाहिए, जितना ढका रहेगा, उतनी सुरक्षा बनी रहेगी"
- जयपुर में एक कथावाचक#Jaipur #Rajasthan pic.twitter.com/z7XLQGPW83
— Nirmal Pareek (@nirmal_pareek93) May 2, 2025
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: इसका आशय पंडित प्रदीप मिश्रा ने यह बताया कि शालीन पहनावे से महिलाओं को अपराधों से रक्षा मिल सकती है।
लेखक के बारे में
"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"
और भी पढ़ें...Web Title: Pandit Pradeep Mishra's Advice To Women for Cover Navel

Chhattisgarh Weather Update Today: छत्तीसगढ़ में मॉनसून की हो गई विदाई? आज कैसा रहेगा मौसम, किन इलाकों में होगी बारिश, पढ़ें Weather Report
02 Oct 2026 | 8:43 am
Amravati Road Accident News: सुबह-सुबह सड़क पर मची अफरा-तफरी, देखते ही देखते बदल गया पूरा मंजर, एक साथ पांच लोगों की मौत से मचा हड़कंप
02 Oct 2026 | 8:27 am
Dhamtari Suicide News: फांसी के फंदा म लटके मिले रिहिस नवविवाहिता, मायके पक्ष ह दामाद उपर लगाइस हत्या के आरोप
02 Oct 2026 | 8:18 am
Delivery Boy Viral Video: डिलीवरी बॉय की शर्मनाक हरकत, लिफ्ट के अंदर कर रहा था घिनौना काम, CCTV फुटेज देख सोसाइटी के लोग भी रह गए दंग, देखें आप भी..
02 Oct 2026 | 8:05 am
CG Job Vacancy 2026: छत्तीसगढ़ में जॉब ही जॉब, करीब 10 हजार पदों पर इस दिन होगी बंपर भर्ती, योग्यता सिर्फ 10वीं पास, यहां से तुरंत करें आवेदन
02 Oct 2026 | 8:00 am
Amit Shah Visit to Bhopal: आज भोपाल आएंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, गोपालक सम्मेलन में होंगे शामिल, नई कानूनों की प्रदर्शनी का करेंगे उद्घाटन
02 Oct 2026 | 7:38 am
Chhattisgarh Sharab Dukan Band Today: आज छत्तीसगढ़ में नहीं मिलेगी शराब, बंद रहेगी सभी मदिरा दुकानें, मांस-मटन की बिक्री पर भी लगा प्रतिबंध, आदेश जारी
02 Oct 2026 | 7:30 am
DA Hike Order Issues News: नवरात्रि से पहले भर गई सरकारी कर्मचारियों की झोली, राज्य सरकार ने इतने प्रतिशत बढ़ाया महंगाई भत्ता, आदेश भी हुआ जारी
02 Oct 2026 | 6:49 am