Rahul Gandhi Targeted PM Modi: ‘पीएम मोदी ने ट्रंप को दी भारत की सबसे कीमती चीज’.. राहुल गांधी के सनसनीखेज दावे से हड़कंप, ट्रेड डील को लेकर भी सुनाई खरीखोटी
Rahul Gandhi Targeted PM Modi: राहुल गांधी ने एक बार फिर भारत-अमेरिका के बीच हुई ट्रेड डील को लेकर पीएम मोदी पर निशाना साधा है।
Rahul Gandhi Targeted PM Modi/Image Source: ANI
- राहुल गांधी ने एक बार फिर भारत-अमेरिका के बीच हुई ट्रेड डील जा जिक्र किया है।
- राहुल गांधी ने ट्रेड डील को लेकर पीएम मोदी पर निशाना साधा है।
- राहुल गांधी ने कहा - पीएम मोदी ने ट्रंप को बेच दिया भारत का डाटा।
Rahul Gandhi Targeted PM Modi: नई दिल्ली: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी इन दिनों केरल के दौरे पर है। इस दौरान राहुल गांधी अलग-अलग शैक्षणिक संस्थानों में पहुंचकर युवाओं से संवाद कर रहे हैं। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने शुक्रवार को केरल के इडुक्की में मारियन कॉलेज कुट्टिक्कानम पहुंचे और यहां छात्र-छात्राओं से संवाद किया था।
प्रेसिडेंट ट्रंप ने प्रधानमंत्री से भारतीय डेटा निकलवाया: राहुल गांधी
Rahul Gandhi Targeted PM Modi: वहीं आज राहुल गांधी तिरुवनंतपुरम में केरल विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष वी.डी. सतीशान की राज्यव्यापी ‘पुथुयुग यात्रा’ में शामिल हुए। (Rahul Gandhi Targeted PM Modi) इस दौरान राहुल गांधी ने एक बार फिर भारत-अमेरिका के बीच हुई ट्रेड डील को लेकर पीएम मोदी पर निशाना साधा है। राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि, प्रेसिडेंट ट्रंप ने प्रधानमंत्री से भारतीय डेटा निकलवाया है। भारत के पास सबसे कीमती चीज़ वह डेटा है जो हम बनाते हैं। AI के बारे में कोई भी बात डेटा पर आधारित होनी चाहिए, और हमारे 1.4 बिलियन लोग दुनिया में सबसे ज़्यादा डेटा बनाते हैं। इसमें मेडिकल डेटा, लोगों के आने-जाने का डेटा और कम्युनिकेशन डेटा शामिल है। इन सभी पर पीएम मोदी ने साइन किया है। राहुल गांधी ने आगे कहा कि, आखिरी बात यह है कि उन्होंने प्रेसिडेंट ट्रंप से वादा किया है कि हम हर साल यूनाइटेड स्टेट्स से अरबों डॉलर का इंपोर्ट खरीदेंगे।
President Trump has extracted Indian data from the Prime Minister. The most valuable asset that India has is the data we produce. Any talk about AI has to be based on data, and our 1.4 billion people produce the largest amount on the planet. This includes medical data, data on… pic.twitter.com/E0qsdMVi51
— Congress (@INCIndia) March 7, 2026
PM मोदी ने किया ऊर्जा क्षेत्र से समझौता
Rahul Gandhi Targeted PM Modi: इतना ही नहीं कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर ऊर्जा क्षेत्र में भी समझौता करने का आरोप लगाया है। (Rahul Gandhi Targeted PM Modi) उन्होंने दावा किया कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने समझौते के माध्यम से भारतीय डेटा प्राप्त किया है। अमेरिका इसका फायदा उठाएगा, जबकि पीएम मोदी ने देश में ऊर्जा क्षेत्र में भी समझौता किया है।
इन्हे भी पढ़ें:-
- Iran Qazvin School Attack : क्लास के बीच स्कूल में गिरी मिसाइल! ईरान के स्कूल की यह CCTV फुटेज देख कांप जाएगी आपकी रूह
- T20 World Cup Final: 4 हजार जवानों के साथ एंटी-ड्रोन प्रणाली से होगी सुरक्षा, टी20 वर्ल्ड कप फाइनल से पहले छावनी में बदला पूरा शहर, चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर
- Dhamtari Sex Racket: शहर के बीच बसी इस कॉलोनी में चल रहा था सेक्स रैकेट, नहीं हुई कार्रवाई तो रहवासियों ने खुद की छापेमारी, इतने लोगों को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा

Facebook


