पन्नीरसेल्वम ने द्रमुक गठबंधन में शामिल होने के संकेत दिए हैं: वाइको

Ads

पन्नीरसेल्वम ने द्रमुक गठबंधन में शामिल होने के संकेत दिए हैं: वाइको

  •  
  • Publish Date - February 21, 2026 / 07:34 PM IST,
    Updated On - February 21, 2026 / 07:34 PM IST

तिरुनेलवेली (तमिलनाडु), 21 फरवरी (भाषा) सत्तारूढ़ द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) की सहयोगी एमडीएमके प्रमुख वाइको ने शनिवार को दावा किया कि ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कषगम (अन्नाद्रमुक) से निष्कासित नेता ओ पन्नीरसेल्वम ने द्रमुक गठबंधन में शामिल होने का संकेत दिया है।

वाइको ने कहा कि 20 फरवरी को चेन्नई में मुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन के साथ उनकी मुलाकात में यह बात स्पष्ट हो गई थी।

वाइको से जब संवाददाताओं ने पूछा कि क्या पूर्व मुख्यमंत्री द्रमुक गठबंधन में शामिल होंगे, तो उन्होंने हल्के-फुल्के अंदाज में कहा, ‘वह कल ही शामिल हुए हैं।’

स्टालिन से मुलाकात के बाद हाल ही में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) छोड़ने वाले पन्नीरसेल्वम ने कहा था कि द्रमुक के पास आगामी विधानसभा चुनाव जीतने और सत्ता में वापसी करने का मौका है।

पन्नीरसेल्वम ने कहा था कि लोगों में यह आम धारणा है कि स्टालिन दूसरी बार मुख्यमंत्री बनेंगे।

भाषा शुभम रंजन

रंजन