प्रदेश में बाढ़ से मचा कोहराम.. 12 जिलों के नौ लाख से ज्यादा लोग हुए प्रभावित, 187 ने गंवाई जान
Weather Update : 12 जिलों में अब भी नौ लाख से अधिक लोग इस विभीषिका से बेहाल हैं। एक सरकारी बुलेटिन में यह जानकारी दी गयी
गुवाहाटी। Weather update, असम में बृहस्पतिवार को बाढ़ की स्थिति में आंशिक सुधार आया लेकिन एक बच्चे की मौत हो गयी है जबकि 12 जिलों में अब भी नौ लाख से अधिक लोग इस विभीषिका से बेहाल हैं। एक सरकारी बुलेटिन में यह जानकारी दी गयी।>>*IBC24 News Channel के WhatsApp ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां Click करें*<<
यह भी पढ़ें: मंदिर के सामने मिली युवक की लाश, पुलिस ने जताई बलि देने की आशंका
Weather update, : असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की दैनिक बाढ़ रिपोर्ट के अनुसार कछार जिले में एक बच्चा पानी में डूब गया। इस साल राज्य में बाढ़ एवं भूस्खलन से अबतक 187 लोगों ने जान गंवाई है।
यह भी पढ़ें: अब इस कंपनी ने ग्राहकों को दिया झटका, बढ़ाए अपने रिचार्ज प्लान्स के दाम, कम की वैलेडिटी
प्राधिकरण के अनुसार बजली, कछार, चिरांग, डर्रांग, डिब्रूगढ, हैलकांडी, कामरूप, करीमगंज, मोरीगांव, नगांव, शिवसागर एवं तामुलपुर जिलों में करीब 9,06,000 लोग बाढ़ से प्रभावित हैं। बुधवार को ऐसे लोगों की संख्या 15 जिलों में 9.68 लाख थी।
प्राधिकरण के अनुसार फिलहाल 707 गांव जलमग्न हैं तथा 17,068.73 हेक्टेयर क्षेत्र में फसल नष्ट हो गयी है।

Facebook


