दिल्ली में सुबह आंशिक रूप से छाए रहे बादल

दिल्ली में सुबह आंशिक रूप से छाए रहे बादल

दिल्ली में सुबह आंशिक रूप से छाए रहे बादल
Modified Date: November 29, 2022 / 07:52 pm IST
Published Date: March 16, 2021 6:14 am IST

नयी दिल्ली, 16 मार्च (भाषा) राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार की सुबह न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री से अधिक 17.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

केन्द्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, आज राष्ट्रीय राजधानी में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) ‘खराब’ श्रेणी में दर्ज किया गया। सुबह आठ बजे पर एक्यूआई 229 रहा।

मौसम विज्ञान विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि सुबह साढ़े आठ बजे हवा में आर्द्रता का स्तर 82 प्रतिशत रहा।

अधिकारी ने बताया कि अधिकतम तापमान के 33 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

भाषा निहारिका मनीषा

मनीषा


लेखक के बारे में