Maharashtra Crime News: पतंग की डोर में फंसा गला.. ड्यूटी से घर लौट रहे पुलिस आरक्षक की दर्दनाक मौत, मामला दर्ज

Maharashtra Crime News: पतंग की डोर में फंसा गला.. ड्यूटी से घर लौट रहे पुलिस आरक्षक की दर्दनाक मौत, मामला दर्ज

patang ke dor se maut

Modified Date: December 25, 2023 / 11:06 am IST
Published Date: December 25, 2023 11:06 am IST

मुंबई: महाराष्ट्र के मुंबई में घटित एक हादसे में एक पुलिसकर्मी की दर्दनाक मौत का मामला सामने आया है। पुलिस ने बताया कि सांताक्रूज हाईवे पर पतंग की डोर से गला कटने से एक पुलिस कांस्टेबल की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि यह घटना तब हुई जब मृतक कांस्टेबल समीर सुरेश जाधव घर जा रहे थे। पुलिस ने कहा, “पुलिस कांस्टेबल समीर सुरेश जाधव अपनी बाइक पर ड्यूटी के बाद घर जा रहे थे, इसी दौरान पतंग की डोर से उनका गला कट गया, जिससे उनकी मौत हो गई।”

CG Kisan Bonus Amount: मोदी की पहली गारंटी आज होगी पूरी.. CM साय किसानों को देंगे 2 साल का बकाया बोनस

इस घटना के बाद घायल आरक्षक को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहाँ परीक्षण के उपरांत स्वास्थय अधिकारियों ने उसे मृत घोषित कर दिया। खेरवाड़ी पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है। आगे की जांच जारी है।

देश दुनिया की बड़ी खबरों के लिए यहां करें क्लिक

Follow the IBC24 News channel on WhatsApp


लेखक के बारे में

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown