Pawan Khera Press Conference: ‘अमेरिका के सामने बिछ चुकी है पूरी सरकार, कठपुतली बन चुका है भारत का प्रधानमंत्री’ कांग्रेस के इस दिग्गज नेता पीएम और केंद्र पर साधा निशाना
Pawan Khera Press Conference: पवन खेड़ा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। पवन खेड़ा ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा है
Pawan Khera Press Conference/Image Credit: Congress X Handle
Pawan Khera Press Conference: नई दिल्ली: अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच चल रहे युद्ध के बीच भारत में तेल की आपूर्ति को लेकर असमंजस था। इसी बीच अमेरिकी वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट ने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म एक्स पर लिखा कि अंतरराष्ट्रीय बाज़ार में तेल की सप्लाई बनाए रखने के लिए अमेरिकी वित्त मंत्रालय ने भारतीय रिफाइनरियों को रूस से (Pawan Khera Press Conference) तेल खरीदने के लिए 30 दिन की छूट दी है। अमेरिकी वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट ने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म एक्स पर लिखा, ” राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ऊर्जा नीति के कारण तेल और गैस का उत्पादन अब तक के सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंच गया है।”
अमेरिका और इजराइल के हाथों की कठपुतली बन चुका है भारत का प्रधानमंत्री: पवन खेड़ा
Pawan Khera Press Conference: वहीं अब इस मामले में AICC मीडिया और पब्लिसिटी विभाग के चेयरमैन पवन खेड़ा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। पवन खेड़ा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि, ‘भारत को अमेरिका से अनुमति मिल गई है कि हम 30 दिनों के लिए रूस से तेल खरीद सकते हैं।’ सच्चाई ये है कि भारत का प्रधानमंत्री अमेरिका और इजराइल के हाथों की कठपुतली बन चुका है- जिसके सबूत रोज सामने आ रहे हैं। हमने कल सवाल उठाया था- जब रूस, भारत को तेल देने के लिए तैयार है, तो मोदी सरकार किस बात का इंतजार कर रही है? इस सवाल का जवाब हमें आज मिला है।
अमेरिका के सामने बिछ चुकी है सरकार: पवन खेड़ा
पवन खेड़ा ने आगे कहा कि, विदेश मंत्री एस. जयशंकर कहते हैं कि अब किसी देश के पास इतनी ताकत नहीं है कि वो सब देशों पर राज कर सके। लेकिन यहां तो हालात ये हैं कि आपकी पूरी सरकार अमेरिका के सामने बिछ चुकी है। अमेरिका ने कहा- हम Waiver दे रहे हैं और मोदी सरकार ने हाथ जोड़कर Waiver ले लिया। (Pawan Khera Press Conference) ऐसा करके क्या मोदी सरकार अपने ऊपर अमेरिका की दादागिरी नहीं चलने दे रही है?
पवन खेड़ा ने आगे कहा कि, नरेंद्र मोदी पहले इंटरनेशनल प्रेशर पैदा करने की बात करते थे, लेकिन आज Epstein gang के हाथों में खेल रहे हैं, इसलिए आवाज नहीं निकलती। नरेंद्र मोदी हमारी सरकार के खिलाफ लफ्फाजी करते थे, लेकिन आज बोलने में डरते हैं, क्योंकि Epstein files का डर है। राहुल गांधी जी ने पिछले सत्र में जो बात कही थी, वो आज सही साबित हो गई है। असल में- सत्ता में बैठे लोग भारत विरोधी हैं। ये भारत के हितों के साथ समझौता कर रहे हैं। इनसे सवाल पूछिए, इन्हें बचकर मत जाने दीजिए।
सो रही थी मोदी सरकार
Pawan Khera Press Conference:AICC मीडिया और पब्लिसिटी विभाग के चेयरमैन पवन खेड़ा ने आगे कहा कि, जो मोदी सरकार 28 फरवरी से सो रही थी, अचानक अपनी नाक कटती देख जाग गई।
मीडिया में ‘सोर्स’ के हवाले से खबरें चलने लगी कि 👇
⦁ भारत की ऊर्जा आपूर्ति पूरी तरह सुरक्षित है
⦁ हम ऑस्ट्रेलिया और कनाडा से तेल खरीद सकते हैं
⦁ तेल के लिए UAE और US से बातचीत चल रही है
⦁ भारत IEA और OPEC से भी बातचीत कर रहा है
सोर्स के जरिए दिलवाए जा रहे इन स्टेटमेंट में रूस का नाम नहीं था, क्योंकि अमेरिका की अनुमति लिए बिना (Pawan Khera Press Conference) ये सरकार रूस का नाम कैसे ले सकती थी। कल हमने हरदीप पुरी से पूछा था कि मोदी सरकार रूस से तेल खरीदेगी या नहीं… लेकिन आज हरदीप पुरी के बदले जवाब उनके ‘आका’ ने दे दिया।
LIVE: Congress party briefing by Shri @Pawankhera at AICC Office, New Delhi. https://t.co/AMzHn5Vqr5
— Congress (@INCIndia) March 6, 2026
इन्हे भी पढ़ें:-
- Railway PSU Stocks: रेलवे की दो नवरत्न कंपनियां एक होने की कगार पर, खबर आते ही खरीदारों की लगी होड़, शेयर ने पकड़ी रॉकेट की स्पीड!
- UPSC CSE Final Result 2025: UPSC सिविल सेवा परीक्षा का रिजल्ट जारी, मध्यप्रदेश के इन युवाओं ने मारी बाजी, यहां देखें नाम और उनका रैंक
- Minister Uday Pratap Singh News: भाजपा सरकार के इस मंत्री ने किया तिरंगे का अपमान! अब कोर्ट तक पहुंचा मामला, जज ने दिए ये अहम निर्देश

Facebook


