AICC की बैठक में तय हो सकता है PCC अध्यक्ष का नाम, मीटिंग में शामिल होने राष्ट्रीय राजधानी पहुंचे सीएम

AICC की बैठक में तय हो सकता है PCC अध्यक्ष का नाम, मीटिंग में शामिल होने राष्ट्रीय राजधानी पहुंचे सीएम

AICC की बैठक में तय हो सकता है PCC अध्यक्ष का नाम, मीटिंग में शामिल होने राष्ट्रीय राजधानी पहुंचे सीएम
Modified Date: November 29, 2022 / 08:38 pm IST
Published Date: September 12, 2019 2:17 am IST

नई दिल्ली । आज सोनिया गांधी AICC की बैठक लेंगी। बैठक में कांग्रेस शासित सभी राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल होंगे। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल इस बैठक में शामिल होने के लिए दिल्ली पहुंच चुके हैं।

ये भी पढ़ें- चंद्रयान-2 पर कांग्रेस प्रवक्ता का विवादित बयान, कहा- चाय पार्टी कर…

ऐसा माना जा रहा है कि सोनिया गांधी दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के नाम के साथ ही मध्य प्रदेश कांग्रेस में चल रहे विवाद पर बड़ा फैसला ले सकती हैं। मध्य प्रदेश कांग्रेस में अंदरखाने चल रहे विवाद से वह बेहद नाराज हैं।

ये भी पढ़ें- 19 लाख के इनामी 6 माओवादियों ने किया आत्मसमर्पण, नक्सली कमांडर और ड…

आपको बता दें कि मंत्री उमंग सिंघार ने पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह को ब्लैकमेलर बताने के साथ उनपर पर्दे के पीछे से सरकार चलाने का आरोप भी लगाया था। आरोप लगने के बाद दिग्विजय सिंह मीडिया के सामने आकर अपनी सफाई भी दी थी। सोनिया गांधी ने घटना की पूरी रिपोर्ट मध्यप्रदेश कांग्रेस प्रभारी से मांगी है। इसके अलावा भारतीय जनता पार्टी की कड़ी चुनौतियों से निपटने की रणनीति पर भी मंथन होने की संभावना है।

<iframe width=”560″ height=”315″ src=”https://www.youtube.com/embed/XT3cPI_k97U” frameborder=”0″ allow=”accelerometer; autoplay; encrypted-media; gyroscope; picture-in-picture” allowfullscreen></iframe>


लेखक के बारे में