पेमा खांडू ने सुखोई विमान दुर्घटना में भारतीय वायु सेना के दो पायलट की मौत पर दुख जताया
पेमा खांडू ने सुखोई विमान दुर्घटना में भारतीय वायु सेना के दो पायलट की मौत पर दुख जताया
ईटानगर, छह मार्च (भाषा) अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने असम के कार्बी आंगलोंग जिले में सुखोई-30 एमकेआई लड़ाकू विमान दुर्घटना में भारतीय वायुसेना के दो पायलट की मौत होने पर शुक्रवार को शोक जताया।
खांडू ने सोशल मीडिया पर लिखा, ‘‘स्क्वाड्रन लीडर अनुज और फ्लाइट लेफ्टिनेंट पुरवेश दुरागकर की दुखद मौत हृदयविदारक है।’’
उन्होंने कहा कि भारतीय वायु सेना के गौरवशाली अधिकारियों के रूप में दोनों ने साहस और प्रतिबद्धता के साथ देश की सेवा की।
मुख्यमंत्री ने शोकसंतप्त परिवारों और प्रियजन के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा, ‘‘उनकी सेवा और बलिदान को हमेशा याद रखा जाएगा।’’
खांडू ने कहा, ‘‘राष्ट्र अपने वीर शहीदों के प्रति कृतज्ञता और सम्मान व्यक्त करता है।’’
असम के कार्बी आंगलोंग जिले में सुखोई-30 एमकेआई लड़ाकू विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने से स्क्वाड्रन लीडर अनुज और फ्लाइट लेफ्टिनेंट पुरवेश दुरागकर की मौत हो गई।
भाषा सिम्मी रंजन
रंजन

Facebook


