त्रिपुरा की जनता माकपा को चोर दरवाजे से सत्ता में वापसी नहीं करने देगी : मुख्यमंत्री साहा

Ads

त्रिपुरा की जनता माकपा को चोर दरवाजे से सत्ता में वापसी नहीं करने देगी : मुख्यमंत्री साहा

  •  
  • Publish Date - August 30, 2026 / 09:10 PM IST,
    Updated On - August 30, 2026 / 09:10 PM IST

अगरतला, 30 अगस्त (भाषा) त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा ने रविवार को कहा कि राज्य की जनता मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा)को चोर दरवाजे से सत्ता में वापसी नहीं करने देगी। उन्होंने वामपंथी पार्टी पर आरोप लगाया कि उसने अपने 35 साल के शासनकाल में राज्य को ‘बर्बाद’ कर दिया था।

वह सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद विप्लव कुमार देब को पार्टी का राष्ट्रीय महासचिव नियुक्त किए जाने पर उनके सम्मान में आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।

साहा ने कहा, ‘‘माकपा भाजपा नीत सरकार के गिरने की उम्मीद में सत्ता में चोर दरवाजे से आने की प्रतीक्षा कर रही है, लेकिन ऐसा कभी नहीं होगा। हम राज्य में एक रचनात्मक विपक्ष चाहते हैं, लेकिन लगता है कि वे इसमें नाकाम रहे हैं।’’

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह गर्व की बात है कि त्रिपुरा के एक भाजपा नेता को पार्टी का राष्ट्रीय महासचिव नियुक्त किया गया है। यह एक ऐसा पद है जिसकी राज्य के लोगों ने कभी कल्पना भी नहीं की थी।

भाषा धीरज नरेश

नरेश