कोयंबटूर (तमिलनाडु), नौ जनवरी (भाषा) कोयम्बटूर के बाहरी इलाका स्थित वेल्लोर में शरारती तत्वों ने रविवार को समाज सुधारक ‘पेरियार’ ई वी रामासामी की आदमकद प्रतिमा को कथित तौर पर अपवित्र कर दिया, जिससे कस्बे में कुछ समय के लिए तनाव पैदा हो गया।
पुलिस ने कहा कि प्रतिमा के गले में कथित तौर पर चप्पलों की एक माला मिली।
पुलिस के अनुसार, 2005 में थंथाई पेरियार लाइब्रेरी के सामने बनाई गई इस प्रतिमा के ललाट पर केसरिया पाउडर का लेप लगाया गया था।
घटना की जानकारी पाकर स्थानीय निवासियों और कुछ संगठनों के सदस्यों का एक समूह उस स्थान पर इकट्ठा हो गया और इस कृत्य की निंदा करते हुए नारेबाजी की। इन लोगों ने पुलिस से पेरियार घटना के दोषियों को गिरफ्तार करने की मांग भी की।
मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना में शामिल लोगों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया और कहा कि जांच जारी है।
भाषा सुरेश नीरज
नीरज