मेघालय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के दफ्तर पर पेट्रोल बम फेंके गए, कोई हताहत नहीं

मेघालय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के दफ्तर पर पेट्रोल बम फेंके गए, कोई हताहत नहीं

मेघालय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के दफ्तर पर पेट्रोल बम फेंके गए, कोई हताहत नहीं
Modified Date: August 3, 2026 / 07:08 pm IST
Published Date: August 3, 2026 7:08 pm IST

शिलांग, तीन अगस्त (भाषा) मेघालय राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (एमएसपीसीबी) के कार्यालय पर सोमवार दोपहर दो अज्ञात लोगों ने पेट्रोल बम फेंके। पुलिस ने बताया कि घटना में किसी के हताहत होने या संपत्ति को नुकसान पहुंचने की सूचना नहीं है।

यह हमला बोर्ड द्वारा हाल ही में पूर्वी जैंतिया हिल्स जिले में प्रस्तावित चूना पत्थर खनन परियोजना पर स्थानीय विरोध के बीच जनसुनवाई आयोजित किए जाने के कुछ दिन बाद हुआ है।

अधिकारियों के अनुसार, दोपहर करीब बारह बजे से साढ़े बारह बजे के बीच स्कूटर पर सवार दो नकाबपोश युवक आए और कार्यालय पर दो पेट्रोल बम फेंककर फरार हो गए।

एमएसपीसीबी के एक अधिकारी ने बताया कि घटना के संबंध में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मौके का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए हैं।

शहर के पुलिस अधीक्षक डांगसन खिरिएम ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि प्राथमिकी के आधार पर मामला दर्ज किया जाएगा।

खनन परियोजना पर हुई हालिया जनसुनवाई से घटना के संभावित संबंध के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि अभी किसी निष्कर्ष पर पहुंचना जल्दबाजी होगी।

अधिकारियों ने बताया कि पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है और दोनों आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है।

भाषा राखी सुरेश

सुरेश


लेखक के बारे में