Petrol-Diesel Price : कच्चे तेल की कीमतों में बड़ी गिरावट, घटे पेट्रोल-डीजल के दाम? चेक करें आपके शहर में क्या है भाव?
Petrol-Diesel Price : कच्चे तेल की कीमतों में बड़ी गिरावट, घटे पेट्रोल-डीजल के दाम? चेक करें आपके शहर में क्या है भाव?
नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में एक बार फिर गिरावट हुई है। बुधवार को ग्लोबल बाजार में ब्रेंट क्रूड का भाव गिरकर 93.79 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया है। इससे पहले भी कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव बना हुआ है। इस बीच आज सुबह 6 बजे सरकारी तेल कंपनियों ने तेल के नए रेट जारी कर दिए। हालांकि इसका असर कुछ राज्यों में ही दिख रहा है। कहीं-कहीं कीमतों में बढ़ोतरी देखने को मिली है। अच्छी बात यह है कि देश के चारों महानगरों दिल्ली, मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है। >>*IBC24 News Channel के WHATSAPP ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां CLICK करें*<<
यह भी पढ़ें : प्रदेश की जनता को आज मिलेगी सौगात, CM शिवराज खाते में ट्रांसफर करेंगे 345 करोड़ 59 लाख रुपए
यहां बढ़े दाम
सुबह 6 बजे जारी हुए नए कीमतों में उत्तर प्रदेश में तेल की कीमतों में 41 पैसे का उछाल आया है। यहां पेट्रोल 0.41 रुपये बढ़कर 96.71 रु/ली और डीजल 0.40 रुपये बढ़कर 89.87 रु/ली पर पहुंच गया है। इसी तरह राजस्थान में भी कीमत बदली हैं. यहां अब पेट्रोल 0.15 रुपये बढ़कर 108.69 रु/ली और डीजल 0.14 रुपये बढ़कर 93.92 पर पहुंच गया है। इसके अलावा पंजाब, ओडिशा और उत्तराखंड में कीमतों में मामूली बढ़ोतरी हुई है। इधर, तेलंगाना में पेट्रोल-डीजल की कीमत में 40 पैसे की कमी आई है।
यह भी पढ़ें : बारिश ने तोड़ी किसानों की कमर, फसलें हो रही बर्बाद, पानी ने किया बेहाल…
महानगरों में पेट्रोल-डीजल की कीमत
सरकारी कंपनियों द्वारा जारी की गई नई कीमतों के मुताबिक, देश की राजधानी दिल्ली में आज पेट्रोल की कीमत 96.72 रुपये और डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर है। वहीं, मंबई में पेट्रोल की कीमत 106.31 रुपये और डीजल की कीमत 94.27 रुपये प्रति लीटर बनी हुई है। इसके अलावा कोलकाता में पेट्रोल की कीमत 92.76 रुपये है जबकि डीजल की कीमत 106.03 रुपये प्रति लीटर है। चेन्नई में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 102.63 रुपये और डीजल की कीमत 94.24 रुपये प्रति लीटर पर स्थिर है।
यह भी पढ़ें : संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई तीन किशोरियां, 3 महिला आरक्षी पर गिरी गाज, निलंबित…
SMS से चेक करें अपने शहर में पेट्रोल-डीजल का भाव
Petrol-Diesel Price today : राज्य स्तर पर लगने वाले टैक्स के कारण विभिन्न राज्यों में पेट्रोल और डीजल की कीमतें अलग-अलग होती हैं। आप एक SMS के जरिए रोज अपने शहर में पेट्रोल-डीजल की कीमत जान सकते हैं। इसके लिए इंडियन ऑयल (IOCL) के ग्राहकों को RSP कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा। अपने शहर का RSP कोड जानने के लिए यहां क्लिक करें।
यह भी पढ़ें : मशहूर फिल्मकार का निधन, ढेर सारी ऐतिहासिक फिल्मों का किया निर्माण, जीते थे कई इंटरनेशनल अवार्ड

Facebook


