रांची, 26 दिसंबर (भाषा) रांची में बाइक सवार दो बदमाशों ने पेट्रोल पंप कर्मचारी से बृहस्पतिवार को दिनदहाड़े 14 लाख रुपये लूट लिए। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि यह वारदात रातू थाना क्षेत्र के काठीटांड स्थित भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) शाखा के पास हुई।
रातू थाना प्रभारी राम नारायण सिंह ने बताया कि पेट्रोल पंप कर्मचारी बैंक में रकम जमा करने जा रहा था।
उन्होंने बताया, ‘दो बाइक सवार बदमाशों ने पैसों से भरा थैला छीन लिया और भाग गए।’
सिंह ने कहा कि अपराधियों को पकड़ने के प्रयास जारी हैं।
भाषा
शुभम पवनेश
पवनेश