दर्दनाक हादसाः पिकअप वैन के पलटने से 10 लोगों की मौत, 15 घायल

Ads

दर्दनाक हादसाः पिकअप वैन के पलटने से 10 लोगों की मौत, 15 घायल

  •  
  • Publish Date - January 31, 2021 / 08:21 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:24 PM IST

कोरापुट (ओडिशा), 31 जनवरी (भाषा) ओडिशा के कोरापुट जिले में रविवार को एक पिकअप वैन के पलटने से कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई जबकि 15 अन्य घायल हो गए।

Read More News: ’पूना दन्तेवाड़ा माड़ाकाल’ क्रिकेट प्रतियोगिता के समापन कार्यक्रम में शामिल हुए सीएम भूपेश बघेल,

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि घटना कोटपड थाना क्षेत्र के मुर्ताहांडी में हुई है। उन्होंने बताया कि यह दुर्घटना उस समय हुई जब करीब 30 लोग पड़ोसी छत्तीसगढ़ राज्य से एक रिश्तेदार के मातम में शामिल होने के बाद अपने गांव लौट रहे थे।

कोरापुट के पुलिस अधीक्षक वरुण गुंटुपल्ली ने बताया कि 10 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। उन्होंने बताया कि 15 घायलों को कोटपड़ के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Read More News: अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई पिकअप, 9 लोगों की मौत, 25 घायल, शादी समारोह से लौटते

घायलों में से 10 लोगों की हालत नाजुक बतायी जा रही है।