लोकायुक्त बैठक को लेकर पिनराई के आरोप भ्रामक : चेन्निथला

लोकायुक्त बैठक को लेकर पिनराई के आरोप भ्रामक : चेन्निथला

लोकायुक्त बैठक को लेकर पिनराई के आरोप भ्रामक : चेन्निथला
Modified Date: September 27, 2026 / 02:43 pm IST
Published Date: September 27, 2026 2:43 pm IST

तिरुवनंतपुरम, 27 सितंबर (भाषा) केरलम के गृह मंत्री रमेश चेन्निथला ने लोकायुक्त को लेकर हाल में हुई उच्चस्तरीय बैठक की आलोचना करने पर विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष पिनराई विजयन पर पलटवार करते हुए उनके आरोपों को ‘‘भ्रामक’’ और ‘‘निराधार’’ बताया।

चेन्निथला ने फेसबुक पोस्ट में कहा कि विजयन ने आरोप लगाया था कि उन्होंने तिरुवनंतपुरम में यह बैठक बुलाई थी और इसे लोकायुक्त को सरकार के नियंत्रण में लाने तथा उसकी स्वतंत्रता को कमजोर करने का गंभीर एवं अलोकतांत्रिक प्रयास बताया था।

उन्होंने कहा कि गृह मंत्री के तौर पर उन्होंने बैठक बुलाने में कोई हस्तक्षेप नहीं किया था।

चेन्निथला ने कहा कि यह बैठक लोकायुक्त के सरकार से औपचारिक अनुरोध के बाद आयोजित की गई थी, जिसमें उन्होंने कामकाज को प्रभावित करने वाली प्रशासनिक बाधाओं को दूर करने के लिए सरकार के तत्काल हस्तक्षेप की आवश्यकता का हवाला दिया था।

उन्होंने कहा कि विजयन के आरोप ‘‘भ्रामक’’ और ‘‘निराधार’’ हैं।

चेन्निथला ने कहा, ‘‘अगर पिनराई विजयन आंखें बंद करके कहते हैं कि अंधेरा है तो अंधेरा केवल उनके लिए होगा।’’

भाषा राखी नेत्रपाल

नेत्रपाल


लेखक के बारे में