पिनराई विजयन ने केरल विधानसभा चुनाव के लिए धर्मदोम निर्वाचन क्षेत्र से नामांकन पत्र दाखिल किया

पिनराई विजयन ने केरल विधानसभा चुनाव के लिए धर्मदोम निर्वाचन क्षेत्र से नामांकन पत्र दाखिल किया

पिनराई विजयन ने केरल विधानसभा चुनाव के लिए धर्मदोम निर्वाचन क्षेत्र से नामांकन पत्र दाखिल किया
Modified Date: March 19, 2026 / 03:21 pm IST
Published Date: March 19, 2026 3:21 pm IST

(फाइल फोटो के साथ)

कन्नूर (केरल, 19 मार्च (भाषा) केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने बृहस्पतिवार को यहां धर्मदोम विधानसभा क्षेत्र से अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।

विजयन ने पूर्वाह्न करीब 11 बजे थलस्सेरी उप रजिस्ट्रार कार्यालय में अपने नामांकन पत्र जमा किए जिन्हें कन्नूर के रजिस्ट्रार ए बी सत्यन ने प्राप्त किया।

इस मौके पर मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के अनुभवी नेता विजयन के साथ पार्टी के जिला सचिव के के रागेश, वरिष्ठ नेता ई पी जयराजन, विधानसभाध्यक्ष ए एन शमशीर और उनके राजनीतिक सचिव पी सासी भी थे।

धर्मदोम विधानसभा सीट पर कांग्रेस के नेतृत्व वाले विपक्षी संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा (यूडीएफ) ने वी पी अब्दुल रशीद को मैदान में उतारा है, जबकि भाजपा ने के रंजीत को अपना उम्मीदवार बनाया है।

विजयन (80) ने यहां बुधवार को रोडशो निकालकर इस निर्वाचन क्षेत्र में अपना प्रचार अभियान शुरू किया था।

केरल की 140 सदस्यीय विधानसभा के लिए नौ अप्रैल को चुनाव होंगे।

भाषा

राजकुमार नरेश

नरेश


लेखक के बारे में