Congress Tribal Advisory Committee: बस्तर-सरगुजा में आदिवासी वोटों के नुकसान की भरपाई में जुटी कांग्रेस?.. दिल्ली से लौटे PCC चीफ का बड़ा ऐलान, आप भी पढ़ें ..
Congress Tribal Advisory Committee: छत्तीसगढ़ कांग्रेस आदिवासी सलाहकार समिति बनाएगी, दीपक बैज ने जल, जंगल, जमीन और अधिकारों की रक्षा पर जोर दिया।
Congress Tribal Advisory Committee || Image- Symboli (Canva)
रायपुर: राष्ट्रीय आदिवासी सलाहकार समिति की तर्ज पर प्रदेश में भी आदिवासी सलाहकार समिति का गठन किया जाएगा। (Congress Tribal Advisory Committee) बुधवार को दिल्ली में हुई आदिवासी कांग्रेस की बैठक में यह निर्णय लिया गया।
आदिवासियों के हित में काम करेगी आदिवासी सलाहकार समिति
इस बैठक से लौटकर पीसीसी चीफ दीपक बैज मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि आदिवासी कांग्रेस की राष्ट्रीय सलाहकार समिति की बैठक हुई। आदिवासियों के हक और आवाज के लिए, उनके हितों की रक्षा के लिए और लीडरशिप खड़ा करने के लिए आदिवासी विकास परिषद का गठन किया गया है।
इसी की तर्ज में प्रदेश के आदिवासियों की आवाज को बुलंद करने के उद्देश्य से जल्द ही प्रदेश में भी आदिवासी सलाहकार समिति का गठन किया जाएगा। आदिवासियों के हितों और मुद्दों को लेकर ये समिति चर्चा करेगी। आवाज उठाएगी और लड़ेगी। पीसीसी मुखिया दीपक बैज ने बताया कि दिल्ली में हुई बैठक में जल , जंगल जमीन को कैसे बचाना है और पेशा एक्ट को कैसे मजबूत करना है इन सब मुद्दों पर विस्तृत रूप से चर्चा हुई है।
आदिवासी हितों का संरक्षण बड़ी चुनौती
उन्होंने कहा कि कांग्रेस में आदिवासियों का मुद्दा केवल चुनाव के लिए नहीं है। (Congress Tribal Advisory Committee) भाजपा की डबल इंजन की सरकार आदिवासियों की जल , जंगल ,जमीन खनिज संसाधनों को लूटने में लगी है इसको हमें बचाना है। आदिवासी हितों को कैसे संरक्षित करना है यह बड़ी चुनौती है।
गैस सिलेंडर मामले में भाजपा पर निशाना
मध्य एशिया तनाव की वजह से देश गैस सिलेंडर की किल्लत और कालाबाजारी को लेकर PCC चीफ दीपक बैज ने भी भाजपा को चुनौती देते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी के नेता गैस एजेंसियों के सामने जाकर लोगों से बातचीत करें तो उन्हें असलियत पता चलेगी। ये एसी कमरे में बैठकर एक ही राग अलाप ला रहे हैं कि सिलेंडर की कोई कमी नहीं है। उन्होंने कहा कि जब से केंद्र में भाजपा की सरकार आई है तब से जनता केवल लाइन में लग रही है।
इन्हें भी पढ़ें:-
पाकिस्तान के गिरोह से जुड़े दो लोग अहम स्थानों, धार्मिक स्थलों की जानकारी भेजने के आरोप में गिरफ्तार
जोस बटलर को उम्मीद, कुछ दिन के आराम से आईपीएल में मदद मिलेगी
बासमती चावल निर्यातक अमीर चंद का आईपीओ 24 मार्च को खुलेगा,मूल्य दायरा 201-212 रुपये प्रति शेयर
यह भी देखें:-
पाकिस्तान: कराची में भारी बारिश और आंधी-तूफान से कम से कम 19 लोगों की मौत
अतनु चक्रवर्ती ने नैतिक चिंताओं का हवाला देते हुए एचडीएफसी बैंक के चेयरमैन पद से दिया इस्तीफा
फडणवीस ने गुड़ी पड़वा की शुभकामनाएं दीं, महाराष्ट्र के विकास के लिए काम करने का संकल्प जताया

Facebook


