दिल्ली में महिला यात्रियों के लिए ‘पिंक टिकट’ सुविधा 30 सितंबर तक बढ़ी
दिल्ली में महिला यात्रियों के लिए 'पिंक टिकट' सुविधा 30 सितंबर तक बढ़ी
नयी दिल्ली, 17 सितंबर (भाषा) दिल्ली सरकार ने दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) की बसों में महिला यात्रियों के लिए ‘पिंक टिकट’ सुविधा की समय सीमा 30 सितंबर तक बढ़ा दी है।
परिवहन विभाग ने इससे पहले 18 सितंबर से ‘पिंक सहेली’ स्मार्ट कार्ड अनिवार्य करने का निर्देश दिया था।
बृहस्पतिवार को जारी एक आधिकारिक आदेश में कहा गया, ‘सक्षम प्राधिकारी ने 30 सितंबर तक कागज की पिंक टिकट जारी करने की मौजूदा व्यवस्था के विस्तार की स्वीकृति दे दी है। तदनुसार, इस विस्तारित अवधि के दौरान पात्र महिला यात्री डीटीसी और क्लस्टर बसों में मुफ्त बस यात्रा सुविधा का लाभ उठाने के लिए कागज की पिंक टिकट प्राप्त करना जारी रख सकती हैं।’
विस्तारित अवधि के दौरान पात्र महिला यात्री डीटीसी और क्लस्टर बसों में मुफ्त यात्रा सुविधा का लाभ उठाने के लिए काग की पिंक टिकट प्राप्त कर सकती हैं।
आदेश के अनुसार, ‘एक अक्टूबर से मुफ्त यात्रा केवल एक वैध ‘पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड’ दिखाने (मशीन पर टैप करने) पर ही स्वीकार्य होगी।’
इसमें कहा गया कि बिना स्मार्ट कार्ड वाली महिलाओं को सामान्य टिकट खरीदना होगा और लागू किराया देना होगा।
भाषा सुमित पवनेश
पवनेश
पवनेश

Facebook


