पिज्जा डिलीवरी ब्वॉय निकला कोरोना संक्रमित, संपर्क में आने वाले 72 लोगों को किया गया क्वारेंटाइन

पिज्जा डिलीवरी ब्वॉय निकला कोरोना संक्रमित, संपर्क में आने वाले 72 लोगों को किया गया क्वारेंटाइन

पिज्जा डिलीवरी ब्वॉय निकला कोरोना संक्रमित, संपर्क में आने वाले 72 लोगों को किया गया क्वारेंटाइन
Modified Date: November 29, 2022 / 08:24 pm IST
Published Date: April 16, 2020 7:04 am IST

नई दिल्ली। दिल्ली में एक पिज्जा ब्वॉय कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद 72 लोगों को होम क्वारेंटाइन किया गया है। दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने इसकी पुष्टि की है।

पढ़ें- लॉकडाउन का उल्लंघन : मॉर्निंग वाक् पर​ लोगों से पुलिस ने सजा के तौर…

पिज्जा डिलीवरी ब्वॉय के संक्रमित पाए जाने के बाद उसके संपर्क में आने वाले साउथ दिल्ली के हौज खास और मालवीय नगर के 72 लोगों को होम क्वारनटीन कर दिया गया है। साथ ही उसके संपर्क में आने वाले 17 डिलिवरी ब्वॉय को भी क्वारेंटाइन किया गया है।

पढ़ें- स्वास्थ्य- मोटर बीमा पॉलिसी धारकों को वित्त मंत्री ने दी बड़ी राहत, फिलहाल ब…

डिलिवरी ब्वॉय के संपर्क में आने वाले 72 लोगों का अभी तक का टेस्ट नहीं किया गया है। सभी लोगों को होम क्वारनटीन किया गया है। लोगों में कोरोना के लक्षण मिलते हैं तो इनकी जांच की जाएगी।


लेखक के बारे में