प्रधानमंत्री को भाजपा कार्यकर्ताओं की ताकत पर है भरोसा : धामी

प्रधानमंत्री को भाजपा कार्यकर्ताओं की ताकत पर है भरोसा : धामी

प्रधानमंत्री को भाजपा कार्यकर्ताओं की ताकत पर है भरोसा : धामी
Modified Date: April 6, 2024 / 09:00 pm IST
Published Date: April 6, 2024 9:00 pm IST

(फोटो के साथ)

देहरादून, छह अप्रैल (भाषा) उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लोकसभा चुनाव में 400 से अधिक सीट जीतने का लक्ष्य रखा है क्योंकि उन्हें भाजपा के समर्पित कार्यकर्ताओं की ताकत पर भरोसा है।

धामी ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के स्थापना दिवस के अवसर पर यहां भाजपा के प्रदेश कार्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम में यह बात कही।

धामी ने भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘प्रधानमंत्री ने 400 से अधिक सीट जीतने का लक्ष्य रखा है क्योंकि उन्हें आपकी ताकत पर भरोसा है। आपकी कड़ी मेहनत और समर्पण ने भाजपा को दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बना दिया है।’’

उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से इस बार भाजपा को 2014 और 2019 से भी बड़ी जीत दिलाने का संकल्प लेने को कहा।

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘हमें प्रधानमंत्री के रूप में मोदी जी के तीसरे कार्यकाल में अपना योगदान देने के लिए सभी पांचों लोकसभा सीट को एक बार फिर बड़े अंतर से जीतना होगा।’’

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने पार्टी की पत्रिका ‘देव कमल’ का विशेष संस्करण भी जारी किया।

कार्यक्रम में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष और एवं अन्य लोग मौजूद थे।

भाषा रवि कांत रंजन

रंजन


लेखक के बारे में