विदेश में ‘मेलोडी’ और देश में विकसित भारत का ‘लॉलीपॉप’ दे रहे हैं प्रधानमंत्री :कांग्रेस

Ads

विदेश में 'मेलोडी' और देश में विकसित भारत का 'लॉलीपॉप' दे रहे हैं प्रधानमंत्री :कांग्रेस

  •  
  • Publish Date - May 22, 2026 / 09:54 PM IST,
    Updated On - May 22, 2026 / 09:54 PM IST

नयी दिल्ली, 22 मई (भाषा) कांग्रेस ने शुक्रवार को कटाक्ष करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी विदेश में ‘मेलोडी’ टॉफी बांट रहे हैं और देशवासियों को 2047 तक विकसित भारत बनाने का ‘लॉलीपॉप’ दे रहे हैं।

पार्टी के मीडिया विभाग के प्रमुख पवन खेड़ा ने कहा कि विकसित भारत के ‘लॉलीपॉप’ वाला नारा भी फ्लॉप है क्योंकि कोई भी इस पर विश्वास नहीं करता।

उन्होंने कटाक्ष करते हुए यह भी कहा कि कि प्रधानमंत्री खुद का मार्गदर्शन करने के लिए एक अच्छे सलाहकार की सेवा लें या खुद ‘मार्गदर्शक मंडल’ का सदस्य बन जाएं।

खेड़ा ने एक्स पर पोस्ट किया, ‘विदेश में ‘मेलोडी’ और घर में लॉलीपॉप बांटना…’विकसित भारत 2047′ का नारा भी फ्लॉप है।’

उन्होंने अपने पोस्ट के साथ एक वीडियो भी साझा किया।

इसमें उन्होंने कहा कि अब कोई भी मोदी के सपनों पर विश्वास नहीं करता है क्योंकि वह पिछले 12 वर्षों से लोगों को सिर्फ सपने दिखा रहे हैं।

खेड़ा का कहना था कि प्रधानमंत्री मोदी ने कहा था कि उन्हें 60 दिन चाहिए और फिर लक्ष्य को बदलकर 60 सप्ताह और फिर 60 साल कर दिया, लेकिन 2022 तक हर परिवार को घर देने या 2022 तक किसानों की आय दोगुनी करने के वादे को कभी पूरा नहीं किया।

भाषा हक नरेश

नरेश