Yoga Day 2021: पीएम मोदी कल सुबह साढ़े छह बजे देश की जनता को करेंगे संबोधित

Yoga Day 2021: पीएम मोदी कल सुबह साढ़े छह बजे देश की जनता को करेंगे संबोधित

Yoga Day 2021: पीएम मोदी कल सुबह साढ़े छह बजे देश की जनता को करेंगे संबोधित
Modified Date: November 29, 2022 / 08:29 pm IST
Published Date: June 20, 2021 12:49 pm IST

नयी दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार सुबह अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले एक कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। इस बार योग दिवस का मुख्य विषयवस्तु तंदुरुस्ती के लिए योग है। मोदी ने ट्वीट कर कहा, ‘‘कल 21 जून को हम सातवां योग दिवस मनाएंगे। इस साल की मुख्य विषयवस्तु तंदुरुस्ती के लिए योग है, जो शारीरिक और मानसिक तंदुरुस्ती के लिए योगाभ्यास पर केंद्रित है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘लगभग 6.30 बजे सुबह योग दिवस पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करूंगा।’’

Read More: Wife bathing video clip : पति के मोबाइल की गैलरी देखकर पुलिस भी रह गई हैरान, बाथरूम में नहाते वक्त पत्नी की बनाता था वीडियो, मिले दर्जनों क्लिप

आयुष मंत्रालय की ओर से जारी एक बयान में कहा गया कि सभी दूरदर्शन चैनलों पर सुबह 6:30 बजे शुरू होने वाले इस कार्यक्रम में आयुष राज्य मंत्री किरन रिजिजू का संबोधन और मोरारजी देसाई राष्ट्रीय योग संस्थान के योग प्रदर्शन का सीधा प्रसारण भी शामिल है। मंत्रालय ने कहा कि इस महामारी के अनुभव ने योग के स्वास्थ्य लाभों के बारे में जनता को अधिक जागरूक बना दिया है और इस अनुभव को आयुष मंत्रालय ने अपने प्रचार प्रयासों में विधिवत समायोजित किया है।

Read More: Sub-inspector Recuitment News : 800 सब-इंस्पेक्टर की भर्ती, यहां के लिए 25000 भर्तियों की प्रकिया शुरू.. देखें डिटेल

उसने कहा, ‘‘कोविड-19 पर मंत्रालय की सलाह ने प्रतिरक्षा स्तर को बढ़ावा देने और कोविड-19 से निपटने के लिए योग के नियमित अभ्यास के महत्व पर प्रकाश डाला। इन सलाहों को सरकार और अन्य हितधारकों के कई माध्यमों के जरिए व्यापक रूप से प्रचारित किया गया और जनता के साथ-साथ स्वास्थ्य पेशेवरों के लिए भी उपयोगी पाया गया था।’’ मंत्रालय ने कहा कि देश के विभिन्न हिस्सों से आई रिपोर्टों से इस बात के संकेत मिलते हैं कि कोविड-19 मरीजों के इलाज में सहायक प्रक्रियाओं के रूप में कई अस्पतालों में योग अभ्यासों को सफलतापूर्वक शामिल किया गया है और योग इस बीमारी से तेजी से ठीक होने में अपना योगदान देता है।

Read More: ‘इसके पहले कि देर हो जाए भाजपा से कर लें मिलाप’, ED का सामना कर रहे शिवसेना विधायक ने लिखा उद्धव ठाकरे को पत्र


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"